लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स को 2017 में पसंद आईं ये 5 किताबें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 16:18 IST

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हर साल अपनी पसंदीदा किताबों की सूची अपने ब्लॉग पर जारी करते हैं।

Open in App

आजकल भारतीय नेता, फिल्म स्टार, खिलाड़ी या खरबपति कौन सी किताबें पढ़ते हैं ये शायद ही कभी सामने आता है। ये लोग कोई किताब पढ़ते भी हैं या नहीं इसका सटीक जवाब देना मुश्किल है। लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स हर साल उन पाँच किताबों की लिस्ट जारी करते हैं जो उन्हें  साल में सबसे बेहतर लगीं। गेट्स ने दिसंबर के पहले हफ्ते में ही साल 2017 में अपनी पढ़ी 5 बेस्ट किताबों की सूची जारी की है।

ब्लॉग में बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "अपनी जिज्ञासा शांत करने का सबसे अच्छा तरीका मुझे रीडिंग लगता है। मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे काम के दौरान रोचक लोगों से मिलने और शानदार जगहों पर जाने का मौका मिलता है लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि अपनी रुचि के नए विषयों की पड़ताल के लिए किताबों सबसे बेहतर जरिया हैं।" गेट्स ने हर किताब को पसंद करने की वजह भी बतायी है। आगे पढ़िए बिल गेट्स की पांच पसंदीदा किताबें और उनका संक्षिप्त परिचय उन्हीं के शब्दों में।

1- द बेस्ट वी कुड डू (थी बुई)

ये ग्राफिक नॉवेल एक प्रवासी माता का निजी संस्मरण है। लेखक का परिवार 1978 में वियतनाम से पलयान करने को मजबूर हुआ था। थी बुई ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद  अपने अभिभावकों के अनुभवों की पड़ताल शुरू की जो ऐसे देश में रह रहे थे जिस पर विदेशी आक्रातांओं ने कब्जा कर लिया था।

2- इविक्टेड: पावर्टी एंड प्रॉफिट इन दी अमेरिकन सिटी (मैथ्यू डेसमंड)

अगर आप ये समझना चाहते हैं कि गरीबी को बढ़ावा देने वाले मुद्दे आपस में कैसे जुड़े हुए हैं तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। डेसमंड ने गरीबी में जी रहे अमेरिकियों के जबरदस्त रेखाचित्र उकेरा है। किसी भी और चीज से ज्यादा उनकी किताब पढ़कर मैं समझ पाया कि इस देश में गरीब होना का क्या मतलब है।

3- बिलिव मी: अ मेमॉयर ऑफ लव, डेथ एंड जैज़ चिकंस (एडी इज़्ज़ार्ड)

स्टैंड-अप कॉमेडियन एडी इज़्ज़ार्ड की निजी कहानी काफी रोमांचक है। उन्होंने एक कठिन बचपन गुजारा। पर्याप्त प्रतिभा न होने के बावजूद कठिन परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्टार बनने की उनकी कहानी रोचक है। अगर आप भी मेरी तरह उनके बड़े फैन हैं तो आपको ये किताब पसंद आएगी। वो जिस तरह स्टेज पर बोलते हैं किताब में भी वही स्वर है। किताब पढ़ते हुए में कई बार जोर से हँस पड़ा। 

4- द सिंपैथाइजर (वियत थान न्गुयेन) 

वियतनाम युद्ध से जुड़ी जितनी भी किताबें मैंने पढ़ी हैं या फिल्में देखी हैं वो सभी अमेरिकी नजरिए पर जोर देती रही हैं। न्गुयेन की ये किताब हमें वो नजरिया देती है जिससे हम इस मुद्दे को वियतनामी नजरिये से देख सकते हैं। उनके इस नॉवेल को सम्मानित किया जा चुका है। उपन्यास पढ़कर पता चलता है कि वियतनामी जनता दोनों पक्षों के बीच पिस रही थी। ये उपन्यास एक डबल एजेंट और उसके द्वारा झेली गयी मुसीबतों की कहानी है। उपन्यास काफी गंभीर है लेकिन ये आपकी रुचि को बनाए रखता है।

5- एनर्जी एंड सिविलाइजेशन: अ हिस्ट्री (वाक्लाव स्मिल)

स्मिल मेरे पसंदीदा लेखकों में एक हैं। उनकी ये किताब तो मास्टरपीस हैं। उन्होंने इस किताब में दिखाया है कि किस तरह गदहागाड़ी से लेकर रिनिवेल एनर्जी के जमाने तक ऊर्जा की तलाश ने मानवीय इतिहास को आकार दिया। ये किताब पढ़ना आसान नहीं है लेकिन किताब पढ़ने के बाद आप खुद को पहले से समझदार और जानकार महसूस करेंगे। आपको जान सकेंगे कि किस तरह ऊर्जा से जुड़े आविष्कारों ने मानवीय सभ्यता की दिशा बदल दी।

टॅग्स :बिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

विश्वनिवेशक वॉरेन बफे ने बताया उनकी मृत्यु के बाद संपत्ति का क्या होगा, वसीयत में किया बदलाव, जानें

ज़रा हटकेडॉली चायवाला को नहीं पता था कि बिल गेट्स कौन हैं, कहा चाय पिलाने के अगले दिन पता चला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल