लाइव न्यूज़ :

Video: भीड़-भाड़ वाले समुद्री बीच के पास पानी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2022 18:28 IST

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के मियामी शहर में एक हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया। यह क्रैश एक समुद्री बीच पर हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के मियामी शहर के एक समुद्री बीच के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों में से दो को चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।हादसे के समय बीच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, हादसे की जगह से कुछ दूरी पर कई लोग तैराकी कर रहे थे।

मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के मियामी शहर के एक समुद्री बीच के पास शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। मियामी बीच पुलिस विभाग (एमबीपीडी) के एक ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर में हुई जब समुद्री किनारे पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना साउथबीच इलाके में हुई।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों में से दो को जैक्सन मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद, उनकी स्थिति 'स्थिर' बताई गई है। सीएनएन के मुताबिक मियामी बीच पुलिस के जन सूचना अधिकारी अर्नेस्टो रोड्रिगेज के अनुसार तीसरे यात्री को इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। घटना के तत्काल बाद मियामी पुलिस सहित मियामी बीच फायर डिपार्टमेंट और ओशन रेस्क्यू विभाग अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 

एमबीपीडी ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें हेलिकॉप्टर समुद्र में तैराकों के झुंड के पास क्रैश होता नजर आ रहा है। गनीमत रही कि जहां हेलीकॉप्टर गिरा, वहां कोई मौजूद नहीं था।

रिपोर्ट के अनुसार क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का नाम रॉबिन्सन आर44 था। हलीकॉप्टर क्रैश की वजहों की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एक बयान के मुताबिक, 'एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) मामले की जांच करेंगे। एनटीएसबी जांच का प्रभारी होगा और अतिरिक्त अपडेट प्रदान करेगा।'

इसके अलावा, मियामी बीच फायर रेस्क्यू के एक अधिकारी के अनुसार, 'अगर यह दुर्घटना 50 गज और अंदर की ओर जमीन पर होती तो बड़े पैमाने पर नुकसान होता और लोगों की जान जा सकती थी। वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना को भयावह बताया।

टॅग्स :हेलीकॉप्टरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट