लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने अवॉर्ड विजेता मेक्सिकन पत्रकार को हिरासत में लिया, यह है वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 16:18 IST

एक मेक्सिकन पत्रकार ने फोन पर ट्रांसलेटर के माध्यम से अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर पत्रकारों से अपने अधिकारों के लिए लड़ने को कहा है।

Open in App

एक मेक्सिकन पत्रकार ने फोन पर ट्रांसलेटर के माध्यम से अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर पत्रकारों से अपने अधिकारों के लिए लड़ने को कहा है। उसने बिना किसी डर के रिपोर्ट करने के लिए कहा। दरअसल, मामला ऐसा है कि टेक्सास में मैक्सिकन पत्रकार और अवॉर्ड विजेता एमिलियो गुटियरेज सोतो और उनके बेटे को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने मैक्सिकन सेना में कथित भ्रष्टाचार के बारे में रिपोर्ट छापी थी और बाद में उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं. इसके बाद उन्होंने उन्होंने 2008 में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में आश्रय को लेकर मांग उठाई.

उन्होंने जो मांग उठाई थी उसे खारिज कर दिया गया और उन्हें पिछले सप्ताह हिरासत में ले लिया गया। अब उन्हें दोबारा मेक्सिको में वापस निर्वासन करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मेक्सिको पत्रकारिता और पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक। 

एमिलियो ने सोमवार को सिएरा ब्लैंका के नेशनल प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान फोन पर यह सब बातें ट्रांसलेटर के माध्यम से बताईं. उन्होंने कहा 'कृपया, कृपया, हमें मत भूलिए और दर्द व भयावय की स्थित को छापना भी मत भूलिए, जिसमें मैं खड़ा हूं। इसी  मेक्सिको में पत्रकारों को काम करना है।'

टॅग्स :विश्व समाचारपत्रकारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा