लाइव न्यूज़ :

Meta Fine 2024: मेटा पर 9.1 करोड़ यूरो यानी 10.16 करोड़ डॉलर का जुर्माना?, एक्शन में यूरोपीय आयोग, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 16:21 IST

Meta Fine 2024: आयोग के उपायुक्त ग्राहम डॉयल ने कहा कि दुरुपयोग का जोखिम देखते हुए उपयोगकर्ता के पासवर्ड को बिना किसी कोड के संग्रहीत नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देMeta Fine 2024: सुरक्षा समीक्षा में इस 'गलती' को पकड़ लिया गया था।Meta Fine 2024: फेसबुक के कुछ उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड अनजाने में आंतरिक रूप से संग्रहीत हो गए थे।Meta Fine 2024: मतलब है कि उन पासवर्ड को फेसबुक के कर्मचारी आसानी से खोज सकते थे।

Meta Fine 2024: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा पर फेसबुक उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड से जुड़ी सुरक्षा चूक के मामले में यूरोपीय संघ के गोपनीयता नियामक ने शुक्रवार को 10 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया। आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग ने अपने आदेश में कहा कि उसने इस मामले की जांच के बाद अमेरिकी कंपनी मेटा पर 9.1 करोड़ यूरो यानी 10.16 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। यूरोपीय संघ के नियामक ने इस मामले की जांच 2019 में शुरू की थी। उस समय मेटा ने उसे सूचित किया था कि फेसबुक के कुछ उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड अनजाने में आंतरिक रूप से संग्रहीत हो गए थे।

इसका मतलब है कि उन पासवर्ड को फेसबुक के कर्मचारी आसानी से खोज सकते थे। आयोग के उपायुक्त ग्राहम डॉयल ने कहा कि दुरुपयोग का जोखिम देखते हुए उपयोगकर्ता के पासवर्ड को बिना किसी कोड के संग्रहीत नहीं किया जाना चाहिए। मेटा ने इस फैसले पर अपनी टिप्पणी में कहा कि सुरक्षा समीक्षा में इस 'गलती' को पकड़ लिया गया था और कंपनी ने इसे ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई की थी।

कंपनी ने बयान में कहा, "इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इन पासवर्ड का दुरुपयोग किया गया था या अनुचित तरीके से उन तक पहुंच बनाई गई थी। हम इस मामले की जांच के दौरान आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग के साथ सार्थक रूप से जुड़े रहे।" फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों का संचालन करने वाली कंपनी मेटा पर लगा यह नवीनतम जुर्माना है।

इससे पहले किशोरों के आंकड़े गलत तरीके से संभालने के लिए इंस्टाग्राम पर 40.5 करोड़ यूरो, व्हाट्सऐप पर 55 लाख यूरो का जुर्माना और ट्रांसअटलांटिक आंकड़े भेजने के लिए मेटा पर 1.2 अरब यूरो का जुर्माना लगा है।

टॅग्स :मेटाफेसबुकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा