लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान, अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे मर्केल और पुतिन

By भाषा | Updated: August 20, 2021 19:30 IST

Open in App

मॉस्को, 20 अगस्त (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में संकट, यूक्रेन में अलगाववादी संघर्ष और जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के साथ मॉस्को के बर्ताव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रूस की यात्रा पर आई है। मर्केल की मॉस्को यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब वह जर्मनी में अपने लगभग 16 साल लंबे नेतृत्व के अंत के करीब पहुंच रही हैं। तीखे मतभेदों के बावजूद उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा है जो दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में हैं। क्रेमलिन में मर्केल ने कहा, ‘‘हालांकि आज निश्चित रूप से हमारे बीच गहरे मतभेद हैं, हम एक-दूसरे से बात करते हैं और ऐसा होता रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि लीबिया, अफगानिस्तान, द्विपक्षीय और व्यापार संबंध और नागरिक समाज के मुद्दे शुक्रवार की वार्ता में शामिल होंगे। पुतिन ने जर्मनी के साथ संबंधों के महत्व को रेखांकित किया और उन्हें विकसित करने में मर्केल की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी यूरोप और पूरी दुनिया में हमारे प्रमुख भागीदारों में से एक है, पिछले 16 वर्षों में आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद।’’ वार्ता से पहले, मर्केल ने द्वितीय विश्व युद्ध के सोवियत पीड़ितों को सम्मानित करने के लिए क्रेमलिन की दीवार के पास अज्ञात सैनिक के मकबरे पर फूल चढ़ाए। मर्केल के प्रवक्ता स्टीफन सीबर्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ‘‘रूस और भी बहुत कुछ कर सकता है’’ ताकि समझौते में मदद मिल सके। मर्केल की योजना शुक्रवार की रात को बर्लिन वापस जाने की है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए रविवार को कीव जाने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपति एलेक्सी नेवेल्नी को जहर देकर मारा, पत्नी ने कहा- 2 लैब रिपोर्ट से पता चला, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी थे नेवेल्नी

विश्वअंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका काबिलेतारीफ?, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

विश्वFriedrich Merz: जर्मन संसद में दूसरे दौर की वोटिंग में फ्रेडरिक मर्ज़ को जर्मनी का चांसलर चुना गया

विश्वRussia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ?, पीएम मोदी को न्योता

विश्वSyria Civil War Updates: रूस ने बशर अल-असद के इस्तीफे की पुष्टि की, कहा 'उन्होंने देश छोड़ दिया'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा