लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रपति चुनाव हारते ही डोनाल्ड ट्रंप को तलाक दे देंगी मेलानिया', पूर्व सहयोगी ने किया दावा

By स्वाति सिंह | Updated: November 8, 2020 20:36 IST

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मेलानिया ट्रंप की पूर्व सहयोगी स्टेफनी वोल्कॉफ ने दावा किया है कि मेलानिया विवाह के बाद से समझौतों को लेकर ट्रंप से बातचीत कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेलानिया ट्रंप चुनाव में हार के बाद ट्रंप का साथ छोड़ सकती हैं।ऐसा दावा वाइट हाउस में पहले काम करनेवाली एक महिला ने किया है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति पद का चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, ट्रंप ने अभी तक अपनी हार को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच डेली मेल ने ट्रंप की पत्नी मेलानिया (Melania Trump) के एक पूर्व सहयोगी के हवाले से दावा किया है वह चुनाव में हार के बाद ट्रंप का साथ छोड़ सकती हैं।

ऐसा दावा वाइट हाउस में पहले काम करनेवाली एक महिला ने किया है। उनके मुताबिक, मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं। डेली मेल की खबर के मुताबिक, ट्रंप की पूर्व सहयोगी ने कहा है कि मेलानिया ने यह पहले ही तय कर लिया था कि ट्रंप की बाइडेन के हाथों हार के तुरंत बाद वह उन्हें तलाक दे देंगी। खबर में ऐसा दावा किया गया है कि ‘मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं।’

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मेलानिया ट्रंप की पूर्व सहयोगी स्टेफनी वोल्कॉफ ने दावा किया है कि मेलानिया विवाह के बाद से समझौतों को लेकर ट्रंप से बातचीत कर रही हैं। जिसमें बेटे बैरन के साथ-साथ ट्रंप की संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी की मांग की गई है। वोल्कॉफ ने यह भी आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस में ट्रंप और मेलानिया के अलग-अलग बेडरूम हैं। उन्होंने ट्रंप और मेलानिया की शादी को ट्रंजेक्शनल करार दिया।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व राजनीतिक सहयोगी ओमारोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने दावा किया कि ट्रंप और मेलानिया की 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि मेलानिया हर मिनट की गिनती कर रही हैं। ओमारोसा ने यहां तक दावा किया कि ट्रंप के वाइट हाउस से बाहर आते ही मेलानिया उन्हें तलाक दे देंगी। उन्होंने कहा कि मेलानिया ट्रंप के से बदला लेने के लिए अब कोई रास्ता खोज रही हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा