लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया के तिगरे में कई महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं : एमनेस्टी इंटरनेशनल

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:07 IST

Open in App

नैरोबी, 11 अगस्त (एपी) इथियोपिया की बड़ी संख्या में महिलाओं ने तिगरे के संघर्ष में देश की सेना और सहायक बलों के कर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कर्मियों ने बिना किसी डर के इन घटनाओं को अंजाम दिया।

रिपोर्ट की लेखिका डोनाटेला रोवेरा ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों के कर्मियों ने बिना किसी भय के इन अपराधों को अंजाम दिया क्योंकि उन्हें लगा कि कुछ भी करने की उनको छूट है।’’ रोवेरा ने कहा कि वह इस तरह की अटकलें नहीं लगाना चाहेंगी कि क्या किसी नेता ने महिलाओं से दुष्कर्म करने की छूट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि इस अत्याचार का मकसद तिगरे के जातीय समूह के लोगों और महिलाओं को अपमानित करना था।

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी ने कहा कि फरवरी और अप्रैल के बीच स्वास्थ्य केंद्रों में यौन उत्पीड़न के करीब 1200 से ज्यादा मामले आए। नौ महीने के संघर्ष में 60 लाख की आबादी वाले क्षेत्र में अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों को नष्ट कर दिया गया, इसलिए असल में इस तरह की कितनी घटनाएं हुईं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। एमनेस्टी ने कहा कि जितने मामले आए हैं वह वास्तविक घटनाओं का महज एक हिस्सा होने का अनुमान है। कुछ महिलाओं ने कई दिनों या हफ्तों तक बंधक बनाकर कई लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का उल्लेख किया। वहीं 12 महिलाओं ने कहा कि उनके परिवार के सामने उनसे दुष्कर्म किया गया। इसके अलावा, पांच महिलाओं ने कहा कि घटना के वक्त वह गर्भवती थीं। दो महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा बर्बरता की बात कही।

इथियोपिया और सहायक बलों के कर्मी जून में संघर्ष प्रभावित तिगरे से लौट गए लेकिन पश्चिमी तिगरे में अब भी उनकी मौजूदगी है।

इथियोपिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को तिगरे क्षेत्र जाने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय और इथियोपिया मानवाधिकार आयोग द्वारा कथित अत्याचारों की संयुक्त रूप से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया