लाइव न्यूज़ :

मालदीव पुलिस ने नशीद पर हमले के मुख्य संदिग्ध को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:22 IST

Open in App

कोलंबो, नौ मई (एपी) मालदीव पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे विस्फोट के उस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री घायल हो गए। पुलिस ने इस विस्फोट के लिए मुस्लिम चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस के पास पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद नशीद को निशाना बनाकर बृहस्पतिवार को किए विस्फोट के मामले में चार में से तीन संदिग्ध हिरासत में हैं। नशीद एक अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी कई सर्जरियां की गई।

पुलिस ने संदिग्ध या उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं दी है लेकिन पुष्टि की कि उनका मानना है कि यह वही व्यक्ति है जिसकी तस्वीरें शनिवार को पहचान के लिये अधिकारियों द्वारा जारी की गई थी। बाकी के संदिग्ध अब भी फरार हैं।

अधिकारियों ने इस हमले के लिए इस्लामिक चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया।

महा अभियोजक हुसैन शमीम ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि जांचकर्ताओं को अब भी पता नहीं चला है कि कौन-सा समूह इस हमले के लिए जिम्मेदार है। हमले में नशीद के दो अंगरक्षक और एक ब्रिटिश नागरिक समेत वहां खड़े दो लोग भी घायल हुए।

एक रिश्तेदार ने रविवार को ट्वीट किया कि नशीद ने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ काफी देर तक बातचीत की।

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि नशीद (53) सिर, सीने और पेट की सर्जरी के बाद आईसीयू में हैं।

नशीद संसद के मौजूदा अध्यक्ष हैं और 2008 से 2012 तक मालदीव के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें