लाइव न्यूज़ :

मलेशिया की सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी के पास प्रधानमंत्री पद लौटता दिख रहा है

By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:19 IST

Open in App

कुआलालांपुर, 19 अगस्त (एपी) मलेशिया में सबसे लंबे तक शासन करने वाली राजनीतिक पार्टी के पास प्रधानमंत्री का पद लौटता दिख रहा है जिसे उसने चौंकाने वाले 2018 के चुनाव परिणामों में खो दिया था। पार्टी के सांसदों को यह सत्यापित करने के लिए कि उनके उम्मीदवार के पास पद ग्रहण करने के लिए पर्याप्त समर्थन है, बृहस्पतिवार को राजमहल बुलाया गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री इस्माईल साबरी याकूब को चुना जाना अनिवार्य रूप से मुहीद्दीन यासीन के सत्तारूढ़ गठबंधन को बहाल करेगी, जिन्होंने गठबंधन में अंतर्कलह के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जब बहुमत का समर्थन उन्होंने खो दिया था। इस्माईल की नियुक्ति से यूनाइटेड मलयज नेशनल ऑर्गेनाइजेशन की वापसी भी होगी जिसने 1957 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद 2018 तक मलेशिया पर शासन किया जब एक बड़े वित्तीय घोटाले के बाद पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस्माईल (61) के पास बहुमत का समर्थन दिख रहा है। यूएमएनओ के महासचिव एवं सांसद अहमद मसलन ने ट्वीट किया कि यूएमएनओ और पूर्व सत्तारूढ़ गठबंधन की अन्य सभी पार्टियों के सांसद जो इस्माइल को समर्थन दे रहे हैं, उन सभी को सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह से मिलने के लिए तलब किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल