लाइव न्यूज़ :

मलेशियाः अगले पीएम बनने के करीब इब्राहिम, आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, 112 सीटों के आंकड़े से काफी पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 09:42 IST

मलेशियाः खंडित जनादे‍श वाले चुनाव के चलते मलेशिया में नेतृत्व संकट एक बार फिर गहरा गया, जहां वर्ष 2018 से लेकर अब तक तीन प्रधानमंत्री चुनाव हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएकता सरकार का समर्थन करने पर सहमति जताई।गठबंधन पाकतन हरपन (उम्मीदों के गठबंधन) को सर्वाधिक 82 सीट पर जीत हासिल हुई। गठबंधन सरकार गठन के लिए जरूरी 112 सीटों के आंकड़े से काफी पीछे रह गया।

कुआलालंपुरः सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम बृहस्पतिवार को मलेशिया के अगले प्रधानमंत्री बनने के एक कदम और करीब पहुंच गए, जब एक राजनीतिक दल ने आम चुनाव में किसी को बहुमत न मिलने के बाद एकता सरकार का समर्थन करने पर सहमति जताई।

 

हालांकि, किसी भी समझौते को अब भी मलेशिया के सुल्तान की मंजूरी मिलना जरूरी है। पिछले शनिवार को हुए खंडित जनादे‍श वाले चुनाव के चलते मलेशिया में नेतृत्व संकट एक बार फिर गहरा गया, जहां वर्ष 2018 से लेकर अब तक तीन प्रधानमंत्री चुनाव हो चुके हैं।

अनवर नीत बहुदलीय गठबंधन के सत्ता में आने पर मलेशिया में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आम चुनाव में अनवर के नेतृत्व वाले गठबंधन पाकतन हरपन (उम्मीदों के गठबंधन) को सर्वाधिक 82 सीट पर जीत हासिल हुई। हालांकि, यह गठबंधन सरकार गठन के लिए जरूरी 112 सीटों के आंकड़े से काफी पीछे रह गया।

चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन के मलय-केंद्रित पेरिकटन नेशनल (राष्ट्रीय गठबंधन) ने 73 सीट पर जीत मिली। वहीं, यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) के नेतृत्व वाले गठबंधन के खाते में 30 सीट आईं, जिससे सत्ता की चाबी उसके हाथों में होने की बात कही जा रही है।

यूएमएनओ ने विपक्ष में बने रहने के अपने फैसले को पलटते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह एकता सरकार के गठन के सुल्तान के प्रस्ताव पर विचार करेगी। यूएमएनओ महासचिव अहमद मसलन ने कहा कि पार्टी के सर्वोच्च निर्णय करने वाली संस्था ने अब एक ऐसी एकता सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है, जिसका नेतृत्व मुहीद्दीन खेमे के हाथों में नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी एकता सरकार को या सुल्तान द्वारा गठित अन्य स्वरूप की सरकार को स्वीकार करेगी। यूएमएनओ के पास 26, जबिक उसके नेतृत्व वाले गठबंधन के अन्य घटक दलों के पास चार सीटें हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गठबंधन के अन्य सदस्य यूएमएनओ के फैसले का समर्थन करने के लिए तैयार हैं या नहीं।

अगर यूएनएमओ नीत गठबंधन के सभी 30 सांसद अनवर का समर्थन करते हैं, तो वह बहुमत हासिल कर लेंगे। अनवर को पहले से ही बोर्नियो द्वीप की तीन सीटें हासिल करने वाली एक छोटी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। यूएनएमओ नीत गठबंधन का समर्थन मिलने पर उन्हें कुल 115 सांसदों का साथ मिल जाएगा। 

टॅग्स :मलेशियाMalaysia Exchange
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा