लाइव न्यूज़ :

मलेशिया: 97 साल के महातिर मोहम्मद कूदे प्रधानमंत्री के चुनाव में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है नाम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 5, 2022 20:22 IST

मलेशिया में प्रधानमंत्री पद के चुनाव के लिए फिर से किस्मत आजमा रहे 97 साल के वयोवृद्ध नेता महातिर मोहम्मद पहले भी दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमलेशिया के 97 साल के वयोवृद्ध नेता महातिर मोहम्मद फिर कूदे पीएम पद की रेस में 2018 में उनका नाम "सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री" के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका हैमहातिर मोहम्मद साल 1981 से 2003 तक और साल 2018 से 2020 तक मलेशिया के पीएम रहे हैं

कुआलालंपुर: 97 साल की उम्र में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद एक बार फिर सत्ता के सबसे ऊंची गद्दी पाने के लिए प्रधानमंत्री चुनाव की रेस में कूद गये हैं। इसके लिए महातिर मोहम्मद ने शनिवार को बाकायदा अपनी उम्मीदवारी दाखिल की और आम चुनाव में प्रचार अभियान की भी औपचारिक शुरूआत कर दी।

मलेशिया के वयोवृद्ध नेता महातिर मोहम्मद पहले भी दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और 2018 में उन्होंने "दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री" के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में शामिल हुए थे। महातिर 19 नवंबर को होने वाले आम चुनाव में मलेशिया के सबसे सुंदर आइलैंड लैंगकॉवी में अपनी पुरानी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए महातिर मोहम्मद ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि यह मेरा आखिरी चुनाव होना चाहिए। वैसे मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, लेकिन चूंकि मैंने अपना आखिरी कार्यकाल पूरा नहीं किया था, इसलिए मैं जनता से इस बार अपने एक पूरे कार्यकाल के लिए फिर से मौका चाहता हूं।"

उन्होंने चुनावी अभियान में मलेशिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं अपना काम खत्म कर सकता हूं। मेरे पास जीतने का एक और अच्छा मौका है। आप लोग मुझे सपोर्ट करें।"

माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद इस चुनाम में लैंगकॉवी से अपनी सीट आसानी से जीतने सकते हैं लेकिन बावजूद उसे प्रधानमंत्री की रेस में उनके जीत की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है।

मलेशिया के संसद में कुल सांसदों की संख्या 222 है लेकिन इस बात की बेहद कम संभावना है कि पूर्व पीएम मोहम्मद को फिर से बहुमत मिल सकेगा और वो फिर से सर्वोच्च गद्दी पा सकें। इससे पहले महातिर मोहम्मद साल 1981 से 2003 तक और फिर साल 2018 से 2020 तक मलेशिया पर शासन कर चुके हैं लेकिन दूसरे टर्म में उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरे करने से पहले ही महज दो साल में गिर गई थी।

मालूम हो कि मलेशिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने पिछले महीने संसद को भंग किये जाने का ऐलान करते हुए निर्धारित समय से 10 महीने पहले चुनाव की घोषणा कर दी थी। इस्माइल के समय से पहले चुनाव कराये जाने के फैसले को उनकी पार्टी यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गनाइजेशन बेहद साहसी फैसला बता रही है और पार्टी चाहती है कि मलेशिया की जनता याकूब को एक मजबूत जनादेश के साथ फिर से सरकार चलाने का मौका दे। 

टॅग्स :मलेशियाKuala Lumpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल