लाइव न्यूज़ :

Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary: फलस्तीन ने बापू के सम्मान में जारी किया डाक टिकट

By भाषा | Updated: October 2, 2019 01:00 IST

Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भारत समेत पूरी दुनिया में मनाई जा रही है। फलस्तीन ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भारत समेत पूरी दुनिया में मनाई जा रही है। फलस्तीन ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary:  फलस्तीन ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ‘गांधी की विरासत और मूल्यों’ के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

फलस्तीन अथॉरिटी (पीए) के दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसहाक सेदेर ने यहां मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में पीए में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार की मौजूदगी में यह डाक टिकट जारी किया।

सेदेर ने कहा कि गांधी की याद में डाक टिकट जारी किया गया है जिनकी विरासत और मूल्यों ने मानवता को राह दिखाने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

वहीं कुमार ने कहा कि ‘राष्ट्रपिता’ को सम्मानित करने का यह कदम भारत और फलस्तीन के बीच मजबूत ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंध को दिखाता है।

रामल्ला में भारतीय मिशन ने गांधी की 150वीं जयंती का उत्सव मनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

टॅग्स :महात्मा गाँधीइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!