लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आग लगने की घटना के सिलसिले में अस्पताल के सीईओ और सीएओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:21 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर में स्थित एक अस्पताल में दो दिन पहले आग लगने से 15 कोविड-19 रोगियों की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के सीईओ डॉक्टर दिलीप बस्तीमल शाह (56) और सीएओ डॉक्टर शैलेश धर्मदेव पाठक (47) को गिरफ्तारी के बाद वसई की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि उन्हें लापरवाही और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर पालघर जिले के विरार में चार मंजिला विजय वल्लभ अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित आईसीयू में शुक्रवार को आग लग गई थी, जिसमें कोविड-19 के 15 रोगियों की मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल ने राज्य सरकार और उच्चतम न्यायालय के विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन किया था।

उन्होंने कहा कि अस्पताल ने इस साल अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी नहीं कराया था। साथ ही उसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा