लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी 2024 चुनाव भारत के इतिहास में ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे, भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2024 19:16 IST

Lok Sabha Elections 2024: मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणाम की सत्यता पर किसी को भी संदेह नहीं है।‘‘सुधार और भारत को 2047 मोड में लाने की नीति’’ सार्वभौमिक रही है। 'विकसित भारत 2047' प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है।

Lok Sabha Elections 2024: भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के इतिहास में अब तक के ''सबसे बड़े बहुमत'' से जीतेंगे। 'इंडिया फर्स्ट ग्रुप' के संस्थापक और अग्रणी बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के पूर्व अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा कि जब चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो उसमें मोदी विजयी घोषित होंगे। सोमर्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि है - 1.40 अरब की आबादी और 97 करोड़ मतदाताओं वाले देश को सात चरण की चुनावी प्रक्रिया में एकजुट करना और इसे निष्पक्ष तथा पूरी तरह से वैध बनाना, और परिणाम की सत्यता पर किसी को भी संदेह नहीं है।’’ न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बृहस्पतिवार को 'विकसित भारत 2047' नामक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सोमर्स ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मोदी तक इस विचार के पीछे पड़ गया है कि ‘‘सुधार और भारत को 2047 मोड में लाने की नीति’’ सार्वभौमिक रही है।

देश को उस विकास पथ पर कैसे लाया जाए, इसके लिए सभी को पूर्ण सर्वसम्मति से समर्थन मिला है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई का विशेष संबोधन और एक समिति द्वारा चर्चा भी की गयी। 'विकसित भारत 2047' प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है।

भारत के महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में, विकसित भारत 2047 एक मिशन है जो न केवल महत्वाकांक्षा की मांग करता है, बल्कि आर्थिक विकास, मजबूत शासन सुधार, स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन और वैज्ञानिक प्रगति को शामिल करने वाली एक बहु-आयामी रणनीति की मांग करता है।

इस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी, अमेरिकी अधिकारी, नीति विशेषज्ञ और विचारक समूह के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थे। श्रीकांत प्रधान ने कहा, ‘‘ विकसित भारत 2047 की रूपरेखा में संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल होगा, जिसमें राज्य सरकारों, शिक्षा जगत, उद्योग, नागरिक समाज और भारत के युवाओं के व्यापक परामर्श और इनपुट शामिल होंगे।’’

सोमर्स ने भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 97 करोड़ मतदाताओं के होने और चुनावी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह वास्तव में आपको आश्चर्यचकित करता है कि हम अमेरिका में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं करा पा रहे हैं। यह वास्तव में काफी हैरान करने वाली बात है कि जब आप इसे भारत में उस स्तर पर कर सकते हैं तो हमें यहां चुनौती क्यों मिल रही है।’’

सोमर्स ने कहा कि 2047 के लिए भारत द्वारा छोड़ी जाने वाली महान विरासतों में से एक अभी मौजूदा समय में भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी देख रहे हैं और अपनी नजर रख रहे हैं कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने गौरव, अपनी गरिमा, देश के भविष्य की महानता के लिए मतदान कर रहे हैं। इस समय भारत में जो हो रहा है वह वास्तव में काफी असाधारण है। और इसलिए, यदि कोई चमकती रोशनी है, तो मुझे आशा है कि भारत लोकतंत्र के भविष्य के दशक में प्रवेश करते समय एक प्रकाशस्तंभ बन सकता है। ’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावचुनाव आयोगअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!