लाइव न्यूज़ :

दूसरी बार ली क्विंग चुने गए चीन के प्रधानमंत्री, पांच साल रहेगा कार्यकाल

By भाषा | Updated: March 18, 2018 14:17 IST

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ली का नामांकन शी ने किया था। चुने गए अन्य अधिकारियों में नव गठित भ्रष्टाचार निरोधी संस्था राष्ट्रीय निगरानी आयोग के निदेशक यांग शिओदू शामिल हैं।

Open in App

बीजिंग, 18 मार्चः चीन की संसद ने रविवार को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में दूसरे बड़े नेता चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग को पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए चुना। एक दिन पहले शी चिनफिंग का राष्ट्रपति पद के लिए पुन: चयन किया गया था। अब वह जीवन पर्यंत राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं। ली (62) को राष्ट्रपति शी की ओर से नामित किया गया था। 

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में नेशनल पीपल्स कांग्रेस ( एनपीसी; चीन की संसद) के सालाना सत्र के दौरान उनके पक्ष में 2,964 और खिलाफ दो मत पड़े। इसके साथ ही उनकी पुन: नियुक्ति हो गई। ली मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था को देखते हैं। ली का पांच वर्ष का पहला कार्यकाल शी के कार्यकाल के साथ ही पूरा हो गया था।

गौरतलब है कि शी अब पार्टी के संस्थापक माओ त्से तुंग के कद के नेता बन गए हैं, जो जीवन पर्यंत राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं।

नेशनल पीपल्स कांग्रेस के 2970 सांसदों ने शनिवार को सर्वसम्मति से 64 वर्षीय शी का पुन: चयन किया था। कुछ दिन पहले ही संविधान में संशोधन करके राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के पद के लिए दशकों पुरानी अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता को हटा दिया गया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, ली का नामांकन शी ने किया था। चुने गए अन्य अधिकारियों में नव गठित भ्रष्टाचार निरोधी संस्था राष्ट्रीय निगरानी आयोग के निदेशक यांग शिओदू शामिल हैं। शू किलियांग और जेंग यूशिया केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा