लाइव न्यूज़ :

हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे या नहीं, हमले के लिए लेबनान जिम्मेदार: बेनेट

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:49 IST

Open in App

तेल अवीव, आठ अगस्त (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को कहा कि वह लेबनान सरकार को उसके क्षेत्र से रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार मानते हैं, चाहे अतिवादी समूह हिजबुल्ला ने रॉकेट दागे हों या नहीं।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी इजराइल और हिजबुल्ला के बीच भीषण हिंसा भड़कने के कुछ दिन बाद आई है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि अगर रॉकेट हमले जारी रहते हैं तो इजराइल अपनी प्रतिक्रिया का विस्तार कर सकता है।

बेनेट ने अपने मंत्रिमंडल से कहा, ‘‘लेबनान देश और लेबनान की सेना को उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी जो उसके क्षेत्र में हो रहा है।’’

लेबनान में मौजूद अतिवादियों ने पिछले दिनों में इजराइल पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं जिसके जवाब में इजराइल ने लेबनान पर हवाई हमले किए। शुक्रवार को, हिजबुल्ला ने इजराइल पर और भी रॉकेट दागे तथा इजराइल ने भारी तोपखाने से इसका जवाब दिया।

बेनेट ने यह टिप्पणी तब की है जब अतिवादी समूह हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने शनिवार को कहा कि उसका समूह लेबनान पर भविष्य में इजराइल के किसी भी हवाई हमले का जवाब देगा।

नसरल्लाह ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि हिजबुल्ला लेबनान में आंतरिक मतभेदों या देश के खराब आर्थिक हालात के कारण रुक जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब