लाइव न्यूज़ :

लेबनान बंदरगाह विस्फोट के जांचकर्ता को हटाया गया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:04 IST

Open in App

बेरूत,19 फरवरी लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले वर्ष बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट मामले की जांच कर रहे अभियोजक को शुक्रवार को औपचारिक तौर पर सूचित किया गया कि अब वह इस मामले की जांच की अगुवाई नहीं करेंगे।

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार समिति ने यह जानकारी दी।

दरअसल जांचकर्ता न्यायाधीश फादी सॉवान को हटाने का देश की शीर्ष न्यायालय का यह फैसला उस समय आया जब जांचकर्ता ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से विस्फोट हुआ था। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने जांचकर्ता को कानूनी चुनाती दी थी।

समिति ने कहा कि सॉवान शुक्रवार को जब बेरूत के अपने कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अदालत के निर्णय के बारे में औपचारिक रूप से सूचित किया गया। अदालत ने जांच की अगुवाई के लिए नए जांचकर्ता न्यायाधीश नियुक्त करने को कहा है।

अदालत के इस फैसले के बाद चार अगस्त को विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों में आक्रोश फैल गया, इनमें से कुछ ने बृहस्पतिवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया तो कुछ ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन की योजना बनाई। परिवारों का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते सॉवान को हटाया गया है।

गौरतलब है कि देश में हुए इस भीषण विस्फोट से 211 लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसने राजधानी को बुरी तरह से तबाह कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब