लाइव न्यूज़ :

La Liga 2024-25: रियाल मैड्रिड में एम्बाप्पे जादू जारी?, 5 मैच और 6 गोल, अलावेस को 3-2 से हराया, रियाल मैड्रिड ने 39 मैच खेलकर 29 जीत और 10 ड्रा के साथ आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 13:59 IST

La Liga 2024-25: किलियन एम्बाप्पे के अब रियाल मैड्रिड के साथ सभी प्रतियोगिताओं में नौ मैचों में सात गोल हो गए हैं। स्पेनिश लीग में उनके नाम पांच गोल हैं और वह बार्सिलोना के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की से एक गोल पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैड्रिड ने स्पेनिश लीग में अजेय अभियान को 39 मैच तक पहुंचा दिया है।पिछले सत्र की 29 जीत और 10 ड्रॉ भी शामिल हैं।

La Liga 2024-25: किलियन एम्बाप्पे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पिछले पांच मैच में अपना छठा गोल दागा जिससे रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अलावेस को 3-2 से हराया। एम्बाप्पे को खेल के 40वें मिनट में बॉक्स के अंदर गेंद मिली और उन्होंने एक डिफेंडर को छकाकर बड़ी खूबसूरती से उसे गोल में बदल दिया। एम्बाप्पे को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 80वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा था। लुकास वाज़क्वेज़ और रोड्रिगो ने भी मैड्रिड की तरफ से गोल किए। इससे मैड्रिड ने स्पेनिश लीग में अपने अजेय अभियान को 39 मैच तक पहुंचा दिया है।

इसमें पिछले सत्र की 29 जीत और 10 ड्रॉ भी शामिल हैं। अलावेस ने 85वें मिनट में कार्लोस बेनाविदेज़ और 86वें मिनट में किके गार्सिया के गोल की मदद से वापसी की अच्छी कोशिश की लेकिन अंतिम क्षणों में कुछ अच्छे मौके मिलने के बावजूद वह बराबरी नहीं कर पाया।

एम्बाप्पे के अब मैड्रिड के साथ सभी प्रतियोगिताओं में नौ मैचों में सात गोल हो गए हैं। स्पेनिश लीग में उनके नाम पांच गोल हैं और वह बार्सिलोना के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की से एक गोल पीछे हैं। एक अन्य मैच में सेविला ने अपने घरेलू मैदान पर वलाडोलिड को 2-1 से हराया।

मैनचेस्टर सिटी ने लीग कप में वॉटफोर्ड को हराया, चेल्सी के नकुंकू ने लगायी हैट्रिक

आर्सेनल के खिलाफ प्रीमियर लीग में कड़ा मुकबला खेलने के दो दिन बाद मैनचेस्टर सिटी ने टीम में काफी बदलाव करने के बावजूद मंगलवार को एतिहाद स्टेडियम में इंग्लिश लीग कप के तीसरे दौर में वॉटफोर्ड को 2-1 से हरा दिया। सिटी की इस जीत के नायक जेरेमी डोकू (पांचवें मिनट) और मैथियूस न्यून्स (38वें मिनट) रहे जिन्होंने पहले हाफ में ही अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिला दी थी।

वॉटफोर्ड के लिये टॉम इन्स ने 86वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इसके अलावा चेल्सी, एस्टन विला और लीसेस्टर ने भी अपने अपने मैच जीते।। चेल्सी ने बैरो को 5-0 के बड़े अंतर से हराया जिसमें क्रिस्टोफर नकुंकू ने हैट्रिक लगाई जबकि विला ने वायकॉम्बे को 2-1 से पराजित किया। लीसेस्टर ने वॉल्सॉल से 0-0 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से जीत हासिल की।

नकुंकू ने चेल्सी के लिये 15 मिनट के अंदर शुरुआती दो गोल किये और फिर 75वें मिनट में तीसरा गोल दागा। मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डिओला ने कहा कि वह इस सत्र में लीग कप को गंभीरता से नहीं लेंगे और इन मैचों का इस्तेमाल कुछ अनियमित खिलाड़ियों को लय देने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से इस प्रतियोगिता में ऊर्जा बर्बाद नहीं करेंगे।"

टॅग्स :Kylian Mbappeलियोनेल मेसीLionel Messi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!