लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए शुरू किया गया कोविड टीकाकरण

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:30 IST

Open in App

दक्षिण अफ्रीका में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने उम्मीद जताई है कि यदि देश में 18 से 35 वर्ष की आयु के 70 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण पूरा जाता है तो कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता हासिल की जा सकती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में 18 से 35 साल के आयु वर्ग के लोगों की संख्या देश की कुल आबादी की एक तिहाई है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक देश की आबादी करीब 1.78 करोड़ है। दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार से वयस्कों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी और देश के विभिन्न हिस्सों में टीकाकरण केन्द्रों के बाहर युवाओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए एक सितंबर से देश में टीकाकरण अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका में बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के नये मामलों और इससे मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश के राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 14,312 नये मामले सामने आए हैं जबकि 289 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट