लाइव न्यूज़ :

लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों एवं बुजुर्गों के लिए कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:41 IST

Open in App

बेरुत, 14 फरवरी (एपी) लेबनान ने रविवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराकें लगना शुरू किया और सघन चिकित्सा कक्ष के एक चिकित्सक एवं जाने-माने 93 वर्षीय एक हास्य कलाकर फाइजर-बायोटेक की खुराक लेने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।

ब्रसेल्स से 28500 खुराकें मिलने के एक दिन बाद लेबनान ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। आगामी सप्ताह में और खुराकें आने की संभावना है। फाइजर की विनिर्माण इकाई ब्रसेल्स के पास ही है।

इस टीकाकरण अभियान की निगरानी विश्व बैंक और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसायटी करेंगी ताकि सभी लेबनानवासियों की निष्पक्ष ढंग से टीके तक पहुंच सुनिश्चित हो।

कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में अहम रहे देश के मुख्य अस्पताल में आईसीयू के प्रमुख महमूद हसौन को सबसे पहले टीका लगाया गया। उसके बाद उन्होंने एलबीसी टीवी के जरिए अपील की, ‘‘ यथाशीघ्र कृपया टीका लगवाइए ....।’’

लेबनान में मशहूर अभिनेता सालेह तिजानी 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण के सिलसिले में पहले शख्स बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?