लाइव न्यूज़ :

टीकों की आपूर्ति की चिंता के बीच जापान में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 17, 2021 08:59 IST

Open in App

तोक्यो, 17 फरवरी (एपी) जापान में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक देने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसे तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के लिए अहम माना जा रहा है जिसमें पहले से देर हो चुकी है।

सरकार ने दवा निर्माता कंपनी फाइजर द्वारा विकसित टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी, जिसका इस्तेमाल दिसंबर से ही कई देशों में हो रहा है।

देश भर में चयनित 100 अस्पतालों से करीब 40,000 डॉक्टरों और नर्सों ने बुधवार को टीके की पहली खुराक ली और दूसरी खुराक इन्हें 10 मार्च को दी जाएगी। इनमें से आधी संख्या में लोग सात सप्ताह के स्वास्थ्य सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे।

देश में 37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण मार्च में शुरू होगा। इसके बाद 3.6 करोड़ की आबादी वाले 65 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अप्रैल में शुरू होगा। आम लोगों के टीकाकरण से पहले किसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण होगा।

2020 तोक्यो ओलंपिक जुलाई में शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा