लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : श्रीलंका ने अंतर प्रांतीय यात्रा पर लगी रोक हटाई

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलंबो, एक अगस्त श्रीलंका ने रविवार को तीन महीने से जारी अंतर प्रांतीय यात्रा पर लगी रोक हटा ली। सरकार ने यह फैसला देश में टीकाकरण के गति पकड़ने के मद्देनजर उठाया है।

हालांकि, अभी केवल सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए ही एक प्रांत से दूसरे प्रांत जाने की अनुमति दी जाएगी। बस सेवा रविवार को बहाल कर दी गई जबकि रेल सेवा सोमवार से शुरू होगी। अधिकारियों ने कहा कि बस या रेल सेवा में भीड़ करने की सख्त मनाही होगी।

राज्य परिवहन मंत्री दिलुम अमुनुगमा ने बताया, ‘‘हम केवल बसों की सीटों की क्षमता के बराबर ही यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति देंगे।’’

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी असेला गुनावर्धने ने कहा कि अंतर प्रांतीय यात्रा करने की अनुमति केवल आधिकारिक रूप से ड्यूटी पर जा रहे लोगों को ही दी जाएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने पिछले हफ्ते सोमवार से सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बहाल करने को आदेश दिया था। उन्होंने टीकाकरण के मद्देनजर उस परिपत्र को रद्द कर दिया था जिसमें सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई थी। अप्रैल के आखिर से अबतक तक पहली बार होगा जब सार्वजनिक परिवहन को परिचालन की अनुमति दी जाएगी। मध्य अप्रैल में सिंहली नववर्ष के बाद कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी