लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में फिर से पाबंदियां लगाई गई

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:13 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो अगस्त पाकिस्तान में डेल्टा स्वरूप के बढ़ते मामलों और महामारी की चौथी लहर के बीच कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को प्रमुख शहरों में फिर से पाबंदियां लगा दी गईं।

राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने 4,858 नए मामले सामने आने के बाद कई शहरों के लिए अपने दिशानिर्देशों को संशोधित किया। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 1,039,695 हो गई है।

संशोधित दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए, एनसीओसी प्रमुख और योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि सरकार महामारी के प्रसार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उमर ने एनसीओसी की एक बैठक के बाद कहा कि देशभर में नए मामले और संक्रमण अनुपात में वृद्धि हुई है और नए उपायों की आवश्यकता है।

नये दिशानिर्देशों के मुताबिक, बाजार अब रात 10 बजे के बजाय रात आठ बजे बंद होंगे और सरकार ने 50 फीसदी ‘वर्क फ्रॉम होम’ नीति और 50 प्रतिशत लोगों की क्षमता के साथ सार्वजनिक वाहनों को संचालित करने का निर्णय लिया है।

नई पाबंदियां तीन अगस्त से 31 अगस्त तक लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, मुजफ्फराबाद, मीरपुर, फैसलाबाद, मुल्तान, ऐबटाबाद, पेशावर, कराची, हैदराबाद और गिलगित शहरों में लागू होंगी।

उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को भी 31 अगस्त तक टीका लगवाने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी