लाइव न्यूज़ :

विवाद के बाद पहली बार एक साथ दिखे जॉर्डन के बादशाह और शहज़ादे

By भाषा | Updated: April 11, 2021 18:19 IST

Open in App

यरूशलम, 11 अप्रैल (एपी) जॉर्डन के बादशाह अब्दुल्ला द्वितीय और उनके सौतेले भाई शहज़ादे हमज़ा पिछले हफ्ते सामने आए विवाद के बाद पहली बार रविवार को सार्वजनिक तौर पर एक साथ दिखे।

जॉर्डन के शाही परिवार के सदस्यों ने रविवार को ट्रांसजार्डन अमीरात की स्थापना की शताब्दी मनाई।

शाही महल ने एक फोटो जारी किया है जिसमें जॉर्डन की राजधानी अम्मान में बादशाह तलाल की कब्र पर अब्दुल्ला द्वितीय, शहज़ादे हमज़ा, वलीअहद (युवराज) हुसैन तथा अन्य गणमान्य शख्सियतें हैं।

पिछले हफ्ते हमज़ा पर आरोप लगाया गया था कि वह देश की सत्ता को अस्थिर करने की एक साजि़श में शामिल हैं और उन्हें नज़रबंद कर दिया गया था। इसके बाद वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे हैं।

अब्दुल्ला ने अपने सौतेले भाई के संदर्भ में कहा था कि यह बहुत दुखद है कि राजद्रोह का आरोप जिन पर लगा है वह हमारे अपने घर के ही लोग हैं।

इस साजिश के सिलसिले में कम से कम 18 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब