लाइव न्यूज़ :

किम-जोंग उन की बेटी की तस्वीरें देख 'तीन वक्त के खाने' के लिए तरस रहे उत्तर कोरियाई हो रहे हैरान! लोगों में बढ़ रही नाराजगी: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2023 17:06 IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग उन की 10 साल की बेटी हाल में कई जगहों पर अपने पिता के साथ सार्वजनिक मंचों पर नजर आ चुकी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आगे चलकर वह किम की उत्तराधिकारी बन सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग उन की 10 साल की बेटी है इन दिनों चर्चा में।हाल में किम की बेटी कई मौकों पर पिता के साथ सार्वजनिक मंचों पर नजर आ चुकी है।

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम-जोंग उन की भव्य जीवनशैली देश में लोगों के बीच नाराजगी को बढ़ा रही है। इसका दावा रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) की एक रिपोर्ट में किया गया है। आरएफए की रिपोर्ट अनुसार इन दिनों किम जोंग उन की 10 साल की बेटी किम जू एई (Kim Ju Ae) की चर्चा देश में खूब हो रही है। एक उत्तर कोरियाई ने बताया कि लोग किम की बेटी के 'फूले हुए गाल' और अच्छे कपड़े देखकर हैरान हैं। किम की बेटी हाल के दिनों में कई मौकों पर पिता के साथ सार्वजननिक तौर पर नजर आ चुकी हैं।

10 साल की किम जू को हाल ही में किम जोंग उन के साथ तब देखा गया था जब उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। वह पिछले महीने हथियारों के प्रदर्शन के दौरान भी मौजूद नजर आईं थी। इसे इस रूप में देखा गया कि किम का परिवार देश पर भविष्य में भी शासन करना जारी रखेगा।

किम जोंग उन की बेटी की तस्वीर देख लोग हो रहे नाराज!

रिपोर्ट के अनुसार एक उत्तर कोरियाई ने कहा, 'इससे मुझे गुस्सा आता है कि मेरे लिए मेरी स्थिति को सहन करना इतना कठिन है और किम जू एई, जिसे हम सभी जानते हैं कि वह अच्छी तरह से खा रही है और रह रही है। वह टीवी पर अपने फैंसी कपड़ों में दिखाई दे रही है।' सुरक्षा कारणों से व्यक्ति की पहचान आरएफए में उजागर नहीं की गई है।

28 फरवरी की रिपोर्ट में उत्तरी प्योंगयांग के रहने वाले व्यक्ति ने कहा, 'लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, 'वह इतना अच्छा खा रही होगी, उसका चेहरा चांद जैसा इतना सफेद और फूला हुआ है'। जबकि ज्यादातर लोग यहां ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं, इसलिए उनके चेहरे की हड्डियां उनके चेहरे पर पहले से कहीं ज्यादा झल रही हैं।'

'देश के आम लोगों से अलग नजर आती है किम की बेटी'

आएफए की रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य व्यक्ति ने किम की बेटी की शक्ल की तुलना राजधानी में उन बच्चों से की जिन्हें खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दूसरे व्यक्ति ने RFA को बताया, 'प्रोपोगैंड के लिए बार-बार सामने आने वाली इस लड़की की तस्वीर देख वे क्रोधित हैं। वे कहते हैं कि वह आम लोगों के बच्चों से बहुत अलग दिखती है, जिन्हें भोजन की कमी के कारण दिन में तीन बार ठीक से खाना भी नहीं मिलता है।'

गौरतलब है कि कई मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है कि किम जू एई अपने पिता की जगह ले सकती हैं। हालांकि, लेकिन दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का मानना ​​है कि ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। दक्षिण कोरिया के एक मंत्री क्वोन यंगसे ने यहां तक ​​इशारा किया कि उसका पड़ोसी मुल्क पुरुष प्रधान है इसलिए किम की बेटी अपने पिता का प्रतिनिधित्व नहीं करेगी।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा