लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन और पुतिन ने संबंध विकसित करने का लिया संकल्प, व्लादिवोस्तोक में हो रही है बैठक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 08:51 IST

वार्ता के लिए जाने से पहले दोनों नेता एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और उन्होंने हाथ भी मिलाया. किम और पुतिन की वार्ता उम्मीद से लंबी, करीब दो घंटे चली.

Open in App
ठळक मुद्देकिम ने कहा कि वह रूस के साथ आधुनिक संबंधों को अधिक स्थिर एवं मजबूत बनाना चाहते हैं.पुतिन ने भी कहा कि दोनों के बीच विस्तार से बात हुई.

एजेंसी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने गुरुवार को आमने-सामने अपनी पहली मुलाकात में दोनों देशों के बीच निकट संबंध स्थापित करने का संकल्प लिया. रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब किम अमेरिका के साथ अपने परमाणु गतिरोध के संबंध में समर्थन हासिल करना चाहते हैं और पुतिन इस मामले में रूस को भी एक खिलाड़ी के तौर पर पेश करना चाहते हैं.

वार्ता के लिए जाने से पहले दोनों नेता एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और उन्होंने हाथ भी मिलाया. किम और पुतिन की वार्ता उम्मीद से लंबी, करीब दो घंटे चली. बैठक के लिए जाने से पहले दिए संक्षिप्त बयानों में दोनों नेताओं ने रूस और उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की.

किम ने कहा कि वह रूस के साथ आधुनिक संबंधों को अधिक स्थिर एवं मजबूत बनाना चाहते हैं और पुतिन ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगी. किम ने बहुत अच्छी बैठक के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ''हमारे बीच साझा हित के मामलों पर अर्थपूर्ण वार्ता हुई. पुतिन ने भी कहा कि दोनों के बीच विस्तार से बात हुई लेकिन किसी ने भी इस बारे में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई.

इससे पहले किम की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हनोई में शिखर वार्ता बिना किसी समझौते के ही समाप्त हो गई थी. ट्रम्प के साथ वार्ता समय से पहले समाप्त होने के बाद किम की किसी अन्य राष्ट्राध्यक्ष के साथ यह पहली बैठक है.

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनकिम जोंग उनडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल