लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हत्याएं ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोमेन

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:27 IST

Open in App

ढाका, 20 नवंबर बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हत्याओं को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया क्योंकि भारत की सीमा पर तैनात बल घातक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं जबकि शीर्ष स्तर पर आश्वासन दिया गया है कि सीमा प्रबंधन में गैर घातक हथियारों का इस्तेमाल होगा।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शुक्रवार की सुबह भारत-बांग्लादेश सीमा पर दो बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या के बाद मोमेन का बयान आया है। दोनों को बीएसएफ के गश्ती दल ने पशुओं की तस्करी से रोका जिसके बाद उन्होंने दल पर हमला कर दिया।

कोलकाता एवं नयी दिल्ली से प्राप्त खबरों के अनुसार, जिला पुलिस ने दावा किया कि घटना में एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश के तुंगीपारा में देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के संग्रहालय के दौरा करने के दौरान एक सवाल के जवाब में मोमेन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भारत के लिए शर्मनाक और बांग्लादेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में नागरिक समाज एवं सामान्य लोगों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के आम आदमी, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और कलाकारों ने सीमा पर किसी भी तरह की हत्या को रोकने की हाल में मांग उठाई।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम सीमा पर किसी की हत्या नहीं चाहते, चाहे वह बांग्लादेशी हो या भारतीय।’’ उन्होंने कहा कि ढाका उम्मीद करता है कि भारतीय अधिकारी सीमा पर ‘‘बिल्कुल हत्या नहीं होना’’सुनिश्चित करेंगे।

मोमेन ने कहा कि उच्चतम स्तर पर घातक हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने के आश्वासन के बावजूद इस निर्णय को क्यों नहीं लागू किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला