लाइव न्यूज़ :

खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानों की आर्थिक मदद के लिए वार्ता करते रहने की अपील की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:08 IST

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनका देश अफगानिस्तान में मौजूदा संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी अफगान नेताओं से संपर्क कर रहा है। खान ने विश्व समुदाय से वार्ता जारी रखने की अपील की, खासकर, लोगों की मदद के लिए, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था युद्ध में तबाह हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि खान को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का टेलीफोन कॉल आया था और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में तेजी से बदलती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।खान ने मर्केल से कहा, “ पाकिस्तान सभी अफगान नेताओं से संपर्क कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने मर्केल से कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वार्ता करती रहनी चाहिए, खासकर, अफगानिस्तान के लोगों की आर्थिक तौर पर मदद के लिए।बयान के मुताबिक, खान ने पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के अत्यधिक महत्व को भी रेखांकित किया और इस बात पर बल देते हुए कहा कि सभी अफगानों की सुरक्षा के साथ-साथ अधिकारों की सुरक्षा अत्यंत अहम है।खान ने रेखांकित किया कि एक समावेशी राजनीतिक समझौता अफगान संकट को हल करने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान से अंतरराष्ट्रीय संगठनों के राजनयिक कर्मियों और कर्मचारियों को निकालने में मदद कर रहा है।मर्केल तीसरी यूरोपीय नेता थी जिन्होंने अफगान संकट पर चर्चा के लिए खान को फोन किया था। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जोनसन और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने भी खान को फोन किया था और दोनों कॉल की तवज्जो अफगानिस्तान की स्थिति पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा और राज्यसभा के बाद राज्य सरकार?, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतकौन हैं रवि मित्तल? 2016 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें PMO में नियुक्त किया गया उप सचिव के पद पर

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा