लाइव न्यूज़ :

केंटकी के जन प्रतिनिधियों ने स्कूलों में मास्क लगाने की अनिवार्यता रद्द की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 16:21 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट (अमेरिका), 10 सितंबर (एपी) अमेरिकी राज्य केंटकी के जन प्रतिनिधियों ने राज्य के स्कूलों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने के लिए मतदान किया और मास्क लगाने पर फैसला लेने का अधिकार स्थानीय स्कूल बोर्डों को दे दिया।

राज्य विधायिका के विशेष सत्र में यह निर्णय राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अस्पतालों में बिस्तरों की घटती संख्या के बीच आया है। विधायिका में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों का बहुमत है, जिन्होंने वायरस की वजह से स्कूलों के बंद होने के कारण शिक्षा नीतियां तय की हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर ने महामारी पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था जिसके तीसरे दिन मास्क लगाने के प्रावधानों को लेकर भावनात्मक चर्चा छिड़ गई।

गवर्नर एंडी बेशियर ने विधेयक के, स्कूलों और बाल देखभाल केंद्रों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने वाले हिस्से को रोक दिया। मगर रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत वाली विधायिका ने गवर्नर की कार्रवाई को रद्द करने के लिए अपने प्रयास तेज़ी से शुरू कर दिए।

बेशियर ने अपने संदेश में कहा कि मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। गवर्नर ने पहले राज्य भर में मास्क अनिवार्य करने के लिए आदेश जारी किए थे।

उन्होंने कहा है कि उनके उठाए गए कदमों से लोगों की जिंदगियां बची हैं जबकि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने अत्याधिक प्रतिबंध लगाने पर उनकी आलोचना की है।

यह विशेष सत्र ऐसे समय में बुलाया गया है जब केंटकी के अस्पताल संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से दबाव में हैं। बेशियर ने बृहस्पतिवार को आगाह किया है कि राज्य भर में आईसीयू के सिर्फ 90 बिस्तर बचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंटकी के अस्पतालों में कर्मियों की कमी है।

स्कूल से संबंधित विधेयक राज्य के स्कूल बोर्ड की इस आवश्यकता को समाप्त कर देगा कि के-12 स्कूलों में हर कोई मास्क लगाएगा। यह विधेयक देखभाल केंद्रों में मास्क लगाने की अनिवार्यता को भी खत्म कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना