लाइव न्यूज़ :

कश्मीरियों ने किया पुलवामा आतंकी हमला, हमें बेवजह बदनाम किया गयाः पाक पीएम इमरान खान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 24, 2019 08:44 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि फरवरी में हुए पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को बेवजह बदनाम किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमला स्थानीय कश्मीरियों और जैश-ए-मोहम्मद ने किया जो भारत से संचालित होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने कहा यह हमला स्थानीय कश्मीरियों और जैश-ए-मोहम्मद ने किया जो भारत से संचालित होता है। पाक पीएम इमरान खान अमेरिकी दौरे पर हैं जहां उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि फरवरी में हुए पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को बेवजह बदनाम किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमला स्थानीय कश्मीरियों और जैश-ए-मोहम्मद ने किया जो भारत से संचालित होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर बिना वजह आरोप लगाए गए। उन्होंने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान से पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछा गया कि ये सईद की आठवीं गिरफ्तारी है। क्या अमेरिकी दौरे के बाद वापस सईद को छोड़ दिया जाएगा।

कश्मीर मुद्दा सुलझाने के बेहद नजदीक थे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ के शासन के दौरान कश्मीर मुद्दे को चरणबद्ध तरीके से हल करने के ‘‘बहुत करीब’’ थे।

पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाना प्राथमिकता

इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना और मजबूत संस्थानों का निर्माण करने के अलावा, ‘‘हमारे पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र में स्थिरता होनी चाहिए।’’ खान ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले भारत से सम्पर्क बनाने की कोशिश की।

अमेरिका के दौरे पर इमरान

अमेरिका की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आये इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। यह दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत थी। उन्होंने बैठक को बहुत सफल बताया जिससे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने में मदद मिली। खान ने दावा किया कि उनके शासनकाल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अपनी दशकों पुरानी रणनीतिक पहुंच की नीति छोड़ दी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल