लाइव न्यूज़ :

किम कार्दशियन के पति कान्‍ये वेस्‍ट ट्रंप के खिलाफ लड़ेंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव, इन बड़े लोगों ने दिया समर्थन

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2020 16:18 IST

कान्‍ये वेस्‍ट (Kanye West) एक अमेरिकी रैपर (American rapper) हैं। कान्‍ये वेस्‍ट ने 21 बार ग्रैमी अवार्ड जीता है। कान्‍ये वेस्‍ट ने आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कितना गंभीर हैं। अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है।कान्ये वेस्ट के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के ऐलान का उद्योगपति एलन मस्क ने समर्थन किया है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी रैपर और मॉडल सेलेब्रेटी किम कार्दशियन के पति कान्‍ये वेस्‍ट ने शनिवार (5 जुलाई) को ऐलान किया है कि वह अमेरिकी राष्‍ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। साल के इस अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। कान्‍ये वेस्‍ट का सीधा मुकाबला डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जो बाइडन से होगा। 

डोनाल्‍ड ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे कान्‍ये वेस्ट ने ट्विटर पर लिखा, 'हमें ईश्‍वर पर भरोसा रखते हुए अमेरिका के वादे को समझना होगा। अपने सपनों को एकरुपता देनी होगी और अपने भविष्‍य को बनाना होगा। मैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।' अपने ट्वीट के साथ कान्‍ये वेस्ट ने हैशटैग “#2020VISION” लिखा। कान्‍ये वेस्‍ट के ट्वीट पर पत्नी किम कार्दशियन ने समर्थन जताते हुए अमेरिकी झंडे का इमोजी बनाया है।

हालांकि 21 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता कान्ये वेस्ट राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कितना गंभीर हैं। अभी तक यह भी पता नहीं चल सका है। लेकिन अपने इस ऐलान से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि उन्हें इस ऐलान के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि कान्ये वेस्ट के इस फैसले का विश्व के बड़े उद्योगपति एलन मस्क ने समर्थन किया है। उद्योगपति एलन मस्क ने कहा कि आपको मेरा पूरा समर्थन है।

kanye west and kim kardashian (File Photo)

2018 में  कान्ये वेस्ट ने डोनाल्ड ट्रंप से की थी मुलाकात 

कान्ये वेस्ट और पत्नी किम कार्दशियन ने साल 2018 में व्हाइट हाउस जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान कान्ये वेस्ट ने ट्रंप के नारे वाली 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' वाली टोपी पहन कर एक भाषण भी दिया था। इसमें उन्होंने वैकल्पिक ब्रह्मांड और अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज का जिक्र किया था।

अमेरिका में 3 नवंबर 2020 को राष्‍ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि राज्‍य के चुनाव में हिस्‍सा लेने के लिए कान्ये वेस्ट ने कोई आधिकारिक कार्यवाही पूरी की है या नहीं। हालांकि अभी कई राज्‍यों में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समय सीमा खत्‍म नहीं हुई है।

टॅग्स :किम कार्दशियांअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा