लाइव न्यूज़ :

33 वर्षीय भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले 52 वर्षीय अमेरिकी गोरे को उम्रकैद, जज ने कहा- 50 साल बाद मिलेगा पैरोल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 08:23 IST

अमेरिका के पूर्व नौसैनिक ने ऑस्टिन स्थित एक पब एंड बार में बैठे दो भारतीयों पर ईरानी समझकर गोली चला दी थी। घटना में 33 वर्षीय श्रीनिवास की मौत हो गयी थी।

Open in App

भारतीय इंजीनियर की हत्या के लिए अमेरिकी नौसेना के अधिकारी को अमेरिकी अदालत ने मौत की सजा सुनायी है। हैदराबाद के रहने वाले भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला की 22 फ़रवरी 2017 को गोलीबारी में मौत हो गयी थी। एडम पुरिनटन नामक श्वेत अमेरिकी ने अमेरिका के कंसास स्थिति एक पब में ईरानी मूल का समझ कर दो भारतीयों पर गोली चला दी थी। श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गयी थी और आलोक मदासनी गोलीबारी में घायल हो गये थे।

एडम ने गोली चलाने से पहले चिल्लाकर कहा था कि "आतंकवादियों मेरे देश से बाहर जाओ।" श्रीनिवास और आलोक को बचाने की कोशिश में इयान ग्रिलोट नामक व्यक्ति घायल हो गया था। एडम को घटना के कुछ घण्टे बाद मिसौरी से गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद अमेरिका में बढ़ते हेट क्राइम को लेकर पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हुए थे। 

33 श्रीनिवास हैदराबाद से अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस में इंजीनियरिंग करने गये थे। पढ़ाई करने के बाद वो नहीं नौकरी करने लगे और स्थायी रूप से बस गये। श्रीनिवास और आलोक दोनों ही जीपीएस बनाने वाली कंपनी गारमिन में सिस्टिम इंजनीनियर के तौर पर काम करते थे। आलोक ने मीडिया को बताया था कि वो ऑस्टिन स्थिति बार में अक्सर मिलते थे।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिकी अदालत ने 52 वर्षीय एडम को हत्या के लिए दी जाने वाली अधिकतम सजा दी गयी है। अदालत ने एडम को हत्या के लिए अधिकतम सजा देने के साथ ही दो लोगों के हत्या के प्रयास के लिए 165-165 महीने की दो अलग-अलग सजाएँ दी हैं। अदालत ने फैसले में कहा है कि एडम को 50 साल की सजा काटने के बाद पैरोल मिल सकती है। जाहिर है कि एडम की अब बाकी जिंदगी जेल में कटने वाली है। एडम ने इस साल मार्च में अदालत में हत्या और हत्या के प्रयास का दोष स्वीकार कर लिया था। 

एडम को मिली सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीनिवास की पत्नी सुनयना दुमला ने संतोष जताया। सुनयना ने मीडिया से कहा कि ये फैसला उनके पति को वापस नहीं ला सकता लेकिन इससे कड़ा संदेश जाएगा कि नफरत को स्वीकार नहीं किया जा सकता। सुनयना ने अमेरिकी जिला एटॉर्नी कार्यालय और स्थानीय पुलिस को न्याय दिलाने के लिए आभार जताया।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं