लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधानोम से फोन पर की बातचीत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 09:31 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 22 जनवरी अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिका को दोबारा संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी में शामिल कराने के बाइडन प्रशासन के फैसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घ्रेब्रेयसस से फोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्यभार संभालते ही अमेरिका को डब्ल्यूएचओ में फिर से शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस से निपटने में अक्षम होने और चीन के प्रभाव में आने का आरोप लगाते हुए अमेरिका को उससे अलग करने की घोषणा भी की थी।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार हैरिस ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि उन्हें और बाइडन को पूरा विश्वास है कि डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 को फैलने से रोकने, वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं को एक बार फिर बेहतर बनाने और वैश्विक महामारी से निपटने की तैयारी में एक अहम भूमिका है।

बयान में कहा गया, ‘‘ उप राष्ट्रपति और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए वैश्विक जन स्वास्थ्य और मानवीय कार्यों पर अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा की।’’

हैरिस ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 से निपटने के प्रयासों को तेज करने, महिलाओं और लड़कियों पर इसके अन्य प्रभावों को कम करने और किसी अन्य बीमारी को महामारी बनने से रोकने के लिए वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को उन्नत बनाने में बाइडन-हैरिस प्रशासन पूरा समर्थन करेगा।

व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने वैश्विक सहयोग के माध्यम से अमेरिका को सुरक्षित बनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने हैरिस का फोन करने के लिए शुक्रिया अदा किया और बाइडन और उन्हें कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं भी दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें