लाइव न्यूज़ :

आधिकारिक आवास में मरम्मत के कार्य के कारण ब्लेयर हाउस में ठहरी हैं कमला हैरिस

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 जनवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अभी अस्थायी रूप से ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में ठहरी हैं क्योंकि उनके आधिकारिक आवास में मरम्मत का काम चल रहा है। उपराष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने इस बारे में बताया।

पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित समूचे व्हाइट हाउस में ब्लेयर हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक अतिथि गृह है।

उपराष्ट्रपति का आधिकारिक आवास नेवल ऑब्जर्वेट्री परिसर में है जो व्हाइट हाउस के करीब चार मील उत्तर पश्चिम में स्थित है।

उपराष्ट्रपति की मुख्य प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि हैरिस बृहस्पतिवार को अपने नए आधिकारिक आवास में जाएंगी।

सैंडर्स ने कहा, ‘‘नेवल ऑब्जर्वेट्री में स्थित उपराष्ट्रपति के आवास में मरम्मत का काम चल रहा है इसलिए अभी वह ब्लेयर हाउस में ठहरी हैं।’’

ब्लेयर हाउस का निर्माण 1824 में एक निजी आवास के तौर पर हुआ था और 1942 से यह अमेरिका के राष्ट्रपति का अतिथि गृह है, जहां विदेश से आने वाले गणमान्य लोगों को आमतौर पर ठहराया जाता है।

हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य भारतीय नेता इस ऐतिहासिक भवन में ठहरे थे।

पूर्व चीफ ऑफ प्रोटोकॉल और ब्लेयर हाउस पुननिर्माण कोष बोर्ड की मौजूदा सदस्य कैप्रीसिया मार्शल ने कहा, ‘‘यह बेहद खूबसूरत और बेहतरीन जगह है। इस जगह से इतिहास के कई किस्से जुड़े हैं। कई राष्ट्रपति इस भवन यहां रह चुके हैं। यहां घर जैसा अनुभव होता है।’’

अपने शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन प्रथम महिला के साथ यहीं ठहरे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर