लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले डगलस एमहॉफ के साथ ब्लाइंड डेट पर गई थी कमला हैरिस, जानें टीवी इंटरव्यू में अपने पति के बारे में क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 08:32 IST

कमला हैरिस और डगलस एमहॉफ के बीच ब्लाइंड डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और तबसे दोनों साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2013 में ब्लाइंड डेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में कमला हैरिस मीडिया के साथ अपनी बात साझा की। डगलस एमहॉफ ने टीवी इंटरव्यू में बताया कि उसे कमला हैरिस के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी पहले से थी।

नई दिल्ली: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ की शादी को छह साल से ज्यादा हो चुके हैं। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में जन्मे एमहॉफ और हैरिस की मुलाकात 2013 में दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बाद में सीनेटर बनीं और पहले अटॉर्नी जनरल रह चुकीं हैरिस के एक दोस्त असल में एमहॉफ के क्लाइंट थे और उन्होंने जब दोनों की मुलाकात करवाई, तो हैरिस और एमहॉफ के बीच ब्लाइंड डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और तबसे दोनों साथ हैं।

ब्लाइंड डेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में कमला हैरिस ने ये कहा-

2013 में ब्लाइंड डेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में कमला हैरिस मीडिया के साथ अपनी बात साझा की। कमला हैरिस ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पहली डेट पर जाने से पहले ही डगलस एमहॉफ के बारे में 'गूगल' पर सर्च करने का प्रयास किया था।

इस बारे में बीते दिनों की याद को ताजा करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने हमें एक ब्लाइंड डेट पर जाने का सुझाव दिया। उसने कहा कि बस मुझ पर भरोसा करो। वह चाहती थी कि मैं बस उसके साथ एक बार डेट पर जाऊं। कमला ने बताया कि उसके दोस्त ने कहा कि एमहॉफ के बारे में गूगल मत करो लेकिन इसके बावजूद मैं गूगल करने से खुद को रोक नहीं पाई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद दोनों हंसने लगे और एमहॉफ ने कहा कि "ओह! वाकई यह एक खुलासा है।"

एमहॉफ कह चुके हैं कि 'मुलाकात के बाद ही दोनों में गहरा प्रेम हो गया था

एमहॉफ ने बताया कि उसे कमला हैरिस के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी पहले से थी। उसने बताया कि उस समय कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल उसके दोस्त थे। एक दिन दोनों एक गेम पर साथ गए थे, इस दौरान पहली बार उनके बीच कमला को लेकर थोड़ी बहुत बात हुई थी। 

बता दें कि अपने शादीशुदा​ रिश्ते के बारे में एमहॉफ कह चुके हैं कि 'मुलाकात के बाद ही दोनों में गहरा प्रेम हो गया था और तबसे रिश्ता खुशहाल चल रहा है। वहीं हैरिस ने कहा था कि 'एमहॉफ मज़ाकिया, धैर्यवान, दयालु हैं और मेरी कुकिंग पसंद करते हैं। 

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकारिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर