लाइव न्यूज़ :

तालिबान की मजबूत होती पकड़ के बीच बाहर निकलने के लिए काबुल हवाईअड्डा ही एकमात्र रास्ता

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:56 IST

Open in App

काबुल, 14 अगस्त (एपी) तालिबान लड़ाकों के राजधानी काबुल के करीब पहुंचने के साथ ही युद्ध में जान बचाकर निकलने वालों और अभी भी अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी राजनयिकों को सुरक्षित निकालने के लिये भेजे गए अमेरिकों सैनिकों के यहां आने के लिए एकमात्र जो रास्ता बचा है, वो काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है।

इस बीच, हवाईअड्डा टर्मिनल के बाहर पार्किंग स्थल में बने टिकट काउंटर पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है जोकि आगे बढ़ने के साथ ही अपना सामान, कालीन, टेलीविजन सेट, यादगार वस्तुओं और कपड़ों को समेटते दिखाई दे रहे हैं ताकि उनका सामान वजन ले जाने की सीमा को पार नहीं कर जाए।

वहीं, जिन भाग्यशाली लोगों को देश से कहीं भी बाहर जाने के विमान का टिकट मिल गया है, वे अपनी उड़ान का इंतजार करने के दौरान पीछे छूट रहे अपने प्रियजनों से लिपटकर रोते हुए विदा ले रहे हैं। जैसे-जैसे तालिबान करीब आ रहा है लोगों की घबराहट बढ़ रही है।

नाटो के साथ उप-ठेकेदार के तौर पर काम करने वाले नावीद अजीमी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ इस्तांबुल के लिए रवाना होने के दौरान कहा, '' इस युद्ध से दूर अपना नया जीवन शुरू करने के लिए जो भी जरूरी सामान में एकत्र कर सकता था, उसे ले जा रहा हूं।''

अजीमी को डर है कि नाटो से जुड़कर काम करने के चलते तालिबान उनकी हत्या कर देगा।

पूर्व में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नाम से पहचाने जाने वाला काबुल हवाई अड्डा शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित है, जहां सैन्य विमान उतारने के साथ ही 100 विमानों के संचालन की क्षमता है।

आम दिनों में जहां हवाईअड्डे पर पारंपरिक लिबास पहने अफगान नागरिक, चश्मा पहने एवं टैटू गुदे सैन्य ठेकेदार और दुनिया के तमाम हिस्सों के सहायता कर्मी टहलते नजर आते थे। वहीं, इस जगह पर अब काबुल छोड़ने को आतुर घबराए लोग दिखाई दे रहे हैं।

हवाईअड्डा कर्मचारियों ने बताया कि अफगान एयरलाइन एरियाना और कैम एयर की उड़ानों में कम से कम अगले सप्ताह तक सभी सीटें बुक हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों के पास टिकट है, उन्हें भी उड़ान में सवार होने के लिए कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट दिखानी है।

एक अफगान कारोबारी फरीद अहमद यूनुसी ने कहा, '' मैंने हवाईअड्डे पर इससे पहले कभी इतनी भीड़ नहीं देखी।''

उन्होंने कहा कि वह कंधार में अपनी करीब दस लाख डॉलर की कंपनी छोड़कर भाग आए हैं क्योंकि तालिबान उनकी तलाश कर रहा था।

यूनुसी ने कहा, '' पूरी मेहनत से पिछले 20 सालों में जिन चीजों को मैंने जुटाया, वो सब कुछ अब तालिबान का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक