लाइव न्यूज़ :

आतंकी हमले के डर से अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने नागरिकों को दी चेतावनी, कहा- काबुल एयरपोर्ट से तुरंत हट जाए

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 26, 2021 10:01 IST

काबुल एयरपोर्ट पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं । ऐसे में अमेरिक, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश अपने नागिरकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपने नागरिको को एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी एयरपोर्ट पर तालिबान का नियंत्रण बढ़ता जा रहा हैइन देशों को डर है कि कहीं कोई आतंकी हमला न हो

काबुल : तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों को 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट खाली करने को कहा है । इस बीच आतंकवादी हमले के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को काबुल हवाई अड्डे की यात्रा करने के खिलाफ चेतावनी दी है । इन देशों की  तरफ से अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने और फौरन सुरक्षित स्थान पर पहुंचने को कहा गया है । 

सलाह के अनुसार 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट खाली करने की बात कही गई है । ऐसे में 15 अगस्त को तालिबान के नियंत्रण के बाद से पश्चिमी देशों ने अबतक तकरीबन 80 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है । वहीं हवाईअड्डे पर अराजकता के कारण अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है । 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूके ने "आतंकवादी हमले के बड़े जोखिम" के बारे में  चिंता व्यक्त की है और विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट से संबद्ध समूह ISIS-K द्वारा आत्मघाती हमलों की भी आशंका जताई है । इस बीच, अमेरिका ने अफगानिस्तान में अमेरिकियों को "गेट्स के बाहर सुरक्षा खतरों के कारण" हवाई अड्डे पर यात्रा या इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "एबी गेट, ईस्ट गेट या नॉर्थ गेट पर रहने वालों को अब तुरंत निकलने को कहा है ।"

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि अफगानिस्तान में स्थिति अत्यंत अस्थिर और खतरनाक होती जा रही है । ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने नागरिकों को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा न करने की सलाह दी है । सुरक्षित स्थान पर रहते हुए आगे की सलाह का इंतजार करने को कहा गया है । 

पेंटागन ने कहा है कि कई देशों ने यह सलाह एयरपोर्ट पर तालिबान के बढ़ते शासन को देकते हुए जारी की है । तालिबान काबुल एयरपोर्ट पर अपना नियंत्रण मजबूत करता जा रहा है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाब्रिटेनऑस्ट्रेलियाKabul Airport Authority
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट