लाइव न्यूज़ :

Kabul Airport blast: धमाके से दहला काबुल एयरपोर्ट, हवाई अड्डे के गेट नंबर एक के पास बड़ा बम धमाका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 20:32 IST

Afghanistan Kabul Airport Blast: अफगानिस्तान काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एंट्री गेट नंबर एक पर गुरूवार को एक बड़ा बम धमाका होने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई . अमेरिकी अधिकारियों ने धमाके की पुष्टि करते हुए इसे शुरूआती जांच में एक आत्मघाती हमला माना है.

Open in App

Afghanistan Kabul Airport Blast: अफगानिस्तान काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एंट्री गेट नंबर एक पर गुरूवार को एक बड़ा बम धमाका होने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई . अमेरिकी अधिकारियों ने धमाके की पुष्टि करते हुए इसे शुरूआती जांच में एक आत्मघाती हमला माना है.

अमेरिकी अधिकारियों ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा है कि ये धमाका (Afghanistan Kabul Airport Blast) हवाई अड्डे के एंट्री गेट नंबर एक पर हुआ है. बता दें कि तालिबान के डर से लोग देश छोड़ने के लिए काफी संख्या में एयरपोर्ट पर इकट्ठा है बताया जा रहा है कि जिस जगह धमाका हुआ वहां काफी भीड़ थी. इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है. 

इस मामले में बम धमाके की जानकारी देते हुए अमेरिकी अधिकारी जोन केर्बी ने ट्विट कर कहा कि, काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के धमाका हुआ है. हम विस्फोट की पुष्टि कर सकते हैं. हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि घटना में कितने लोग घायल हुए हैं. अभी हम बस इस बारे में और सूचना के लिए इंतजार कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस बम धमाके में कोई अमेरिकी नागरिक घायल हुआ है या नहीं इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि ये धमाका कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ ये जांच के बाद साफ हो पाएगा. इस बम धमाके की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी दे दी गई है.

अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, हमारी प्राथमिक चिंता हमारे कर्मचारियों, ब्रिटिश नागरिकों और अफगानिस्तान के नागरिकों की सुरक्षा है. हम इस घटना की तत्काल प्रतिक्रिया पर अपने अमेरिका और अन्य नाटो सहयोगियों के साथ संपर्क में हैं. 

टॅग्स :Kabulअफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट