लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म मामले में जूलियन असांजे के खिलाफ जांच शुरू, फिलहाल लंदन जेल में कैद हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2019 16:58 IST

लोक अभियोजन की उप निदेशक इवा मैरी परसन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने प्रारंभिक जांच के बाद आज शुरुआती जांच फिर खोलने का फैसला किया।’’ दूसरी ओर, विकीलीक्स ने कहा कि स्वीडन द्वारा जांच फिर से शुरू करने से असांजे को अपने आप को बेदाग साबित करने का मौका मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में जन्मे असांजे अमेरिका में कम्प्यूटर घुसपैठ की साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं।वह सरकार की गोपनीय सूचनाओं को लीक करने के अब तक के सबसे बड़े मामले के आरोपी हैं। 

स्वीडन के अभियोजकों ने सोमवार को विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच फिर से शुरू कर दी है। असांजे आरोप पर जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर फिलहाल लंदन की एक जेल में कैद हैं।

47 वर्षीय असांजे ने आरोपों से इनकार किया और 2012 में लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण लेने के सात वर्षों बाद आरोपों का सामना करने के लिए स्वीडन में प्रत्यर्पण से बचते रहे। इक्वाडोर ने गत महीने असांजे को दी शरण वापस ले ली, जिसके बाद से वह उच्च सुरक्षा वाली बेलमार्श जेल में बंद हैं।

उन्हें जमानत की शर्तों को पूरा करने के लिए आत्मसमर्पण ना करने पर 50 हफ्ते जेल की सजा सुनाई। स्वीडन के अधिकारियों ने दो साल पहले दुष्कर्म के मामले की जांच छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि असांजे के इक्वाडोर के दूतावास में छिपे होने के कारण वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते।

लोक अभियोजन की उप निदेशक इवा मैरी परसन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने प्रारंभिक जांच के बाद आज शुरुआती जांच फिर खोलने का फैसला किया।’’ दूसरी ओर, विकीलीक्स ने कहा कि स्वीडन द्वारा जांच फिर से शुरू करने से असांजे को अपने आप को बेदाग साबित करने का मौका मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे असांजे अमेरिका में कम्प्यूटर घुसपैठ की साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वह सरकार की गोपनीय सूचनाओं को लीक करने के अब तक के सबसे बड़े मामले के आरोपी हैं। 

टॅग्स :जूलियन असांजेअमेरिकाऑस्ट्रेलियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट