लाइव न्यूज़ :

जुलियानी के फोन से मुकदमे में पूर्व सहयोगियों को मदद मिलने के दावे पर न्यायाधीश को संदेह

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:17 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 जुलाई (एपी) रूडी जुलियानी के दो सहयोगियों और तीसरे व्यक्ति के आगामी मुकदमे की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें इस बात पर अचंभा होगा कि जुलियानी के हाल में जब्त किए गए फोन अभियोजन पक्ष के उस चुनिंदा दावे में मदद करते हैं जिसे वह पहले ही खारिज कर चुके हैं।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश जे पॉल ओटकेन ने यह टिप्पणी वकील जोसेफ बोंडी की दलील पर की जिन्होंने आश्वासन के लिए जोर दिया कि अभियोजक, बचाव पक्ष के वकीलों को बताएंगे कि क्या फोन से मिली जानकारियां लेव पारनास, इगोर फ्रुमन और एंड्री कुकुश्किन की मुकदमे में मदद करेगा।

इन सभी पर चुनाव अभियान में अवैध रूप से योगदान देने के आरोप हैं। तीनों आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया है और जमानत पर रिहा हैं।

मुकदमे से पहले की सुनवाई में एक समय मेनहैट्टन के न्यायाधीश ने बोंडी से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि फोन में पूर्व अटॉर्नी जनरल विलियम बार से जुड़ी कोई जानकारी होगी कि पारनास को गिरफ्तार किया जाना चाहिए “क्योंकि वह ट्रंप के खिलाफ ही होंगे भले ही अब वह ट्रंप के बड़े समर्थक हैं।”

न्यायाधीश ने कहा, “अगर ऐसा कोई दस्तावेज मिलता है, तो मझे हैरानी होगी।” हालांकि, उन्होंने संघीय अभियोजकों को इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर उन्हें फॉरवर्ड करने का भी निर्देश दिया है।

ऑनलाइन आयोजित सुनवाई के दौरान, ओटकेन ने कहा कि परनास की ओर से बोंडी की चुनिंदा अभियोजन दलील में "सत्याभास का अभाव है"।

वह पिछले हफ्ते के फैसले से अपनी बात को दोहरा रहे थे जब उन्होंने बोंडी के तर्कों को "अविश्वसनीय" कहा था कि परनास को उनके राष्ट्रीय मूल, उनकी राजनीतिक संबद्धता और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने के लिए एक सरकारी साजिश के कारण गिरफ्तारी के लिए निशाना बनाया गया था।

अदालत द्वारा नियुक्त पूर्व संघीय न्यायाधीश इस साल की शुरुआत में जुलियानी के घर और विधि कार्यालय पर छापेमारी के दौरान जब्त किए गए 18 फोन से लिए गए अन्य डेटा से विशिष्ट सामग्रियों को अलग करने की देखरेख कर रहे हैं।

परनास और फ्रुमन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले जुलियानी के साथ काम किया था ताकि यूक्रेनी अधिकारियों से राष्ट्रपति पद के तत्कालीन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन के बेटे की जांच करने की कोशिश की जा सके। जुलियानी ने कहा है कि उन्हें दोनों के योगदान के बारे में कुछ नहीं पता था।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन पर बाइडन परिवार की जांच के लिए दबाव डालने के प्रयासों के कारण सदन ने ट्रंप पर महाभियोग चलाया था, हालांकि उन्हें सीनेट द्वारा बरी कर दिया गया था। उस समय, जुलियानी ट्रंप के निजी वकील के रूप में काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना