लाइव न्यूज़ :

Panama: जोस राउल मुलीनो बने देश के नए राष्ट्रपति, जेल के पीछे से चुनाव जीतने में इस पूर्व राष्ट्रपति ने की मदद

By आकाश चौरसिया | Updated: May 6, 2024 12:24 IST

मध्य अमेरिकी के दक्षिणी भाम में आने वाले पनामा देश के नए राष्ट्रपति जोस राउल मुलीनो बने। हालांकि, उन्होंने छह महीने पहले राजनीति से रिटायर होने की घोषणा कर दी थी। लेकिन मौजूदा प्रत्याशी को सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें आनन-फानन में उम्मीदवार बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपनामा के नए राष्ट्रपति बने जोस राउल मुलीनो उनकी मदद जेल से पूर्व राष्ट्रपति ने मदद कीहालांकि, पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाने का फैसला अंतिम समय में किया

नई दिल्ली: जोस राउल मुलीनो मध्य अमेरिकी के दक्षिणी भाग में आने वाले देश पनामा के नए राष्ट्रपति का चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने छह महीने पहले राजनीति से रिटायर होने की घोषणा कर दी थी। लेकिन, अब वो अगले पांच सालों के लिए पनामा के राष्ट्रपति बन गए हैं। हालांकि, रविवार को मुलिनो ने अपने समर्थकों  से काफी अचंभित हैं, क्योंकि उन्होंने कभी इस तरह की आशा नहीं की थी। 

एक ऐतिहासिक और हंगामेदार चुनाव में, प्रारंभिक परिणामों ने जोस राउल मुलीनो को बढ़त मिली। हालांकि, देश अभी ऐतिहासिक माइग्रेशन और अर्थव्यवस्था संकटों दौर से जूझ रहा है। यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक यह बातें पनामा में बनी रहती हैं। अब ऐसे में उनका चुनाव काफी मायने रखता है कि वो इस स्थिति को कैसे संभालेंगे और देश का नेतृत्व कितना अच्छे से करेंगे। 

पनामा के राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली के स्थान पर अंतिम समय में उतारे गए उम्मीदवार जोस राउल मुलीनो का मध्य अमेरिकी देश का नए राष्ट्रपति बन गए हैं। अधिकारियों ने रविवार रात तक 88 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ अनौपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा की।

पूर्व सुरक्षा मंत्री मुलीनो (64) को करीब 35 प्रतिशत वोट मिले हैं, जिससे उन्हें अन्य प्रत्याशियों पर 9 अंकों की बढ़त मिल गई है। पनामा में जिस उम्मीदवार को सबसे अधिक मत मिलते हैं, वह चुनावों में विजेता होता है। तेजतर्रार पूर्व नेता मार्टिनेली को धन शोधन के मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसके बाद मुलीनो को उतारा गया।

जोस राउल को इन समस्याओं को सुलझाना होगापनामा के हाल के इतिहास में अब तक के सर्वाधिक उथल-पुथल वाले चुनाव के बाद मुलीनो का देश का नया नेता बनना तय माना जा रहा है। उनके सामने अर्थव्यवस्था में मंदी, ऐतिहासिक स्तर पर विस्थापन, पनामा नहर में परिवहन को बाधित कर रहा सूखा और पिछले साल बड़े पैमाने पर हुए खनन विरोधी प्रदर्शनों के बाद आर्थिक परिणामों की चुनौती होगी। 

टॅग्स :PanamaAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट