लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन : शाही परिवार का विवाद अदालत पहुंचा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:08 IST

Open in App

अम्मान (जॉर्डन), 20 जून (एपी) जॉर्डन में सदी का सबसे अहम मुकदमा अगले सप्ताह राज्य सुरक्षा अदालत में शुरू होगा जब किंग अब्दुल्लाह द्वितीय के रिश्तेदार और शाही दरबार के पूर्व प्रमुख आरोपी की तरह कठघरे में राजद्रोह और भड़काने के आरोपों का सामना करने पहुंचेंगे।

इन पर शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य और जॉर्डन के मौजूदा शाह के सौतेले भाई राजकुमार हमजा के साथ मिलकर विदेशी मदद से किंग अब्दुल्ला के खिलाफ जनता में असंतोष पैदा करने की साजिश रचने का आरोप है। महल का यह नाटक अप्रैल महीने की शुरुआत में तब सार्वजनिक हुआ था जब हमजा को नजरबंद किया गया।

बचाव पक्ष के वकील अला खासावनेह ने कहा, ‘‘जहां तक मेरी जानकारी है जॉर्डन के इतिहास में इतना बड़ा मुकदमा नहीं चला है।’’ उन्होंने कहा कि सुनवाई संभवत: सोमवार को शुरू होगी।

इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में 41 वर्षीय हमजा हैं लेकिन वह मुकदमे का सामना नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में किंग अब्दुल्ला ने अपने बड़े बेटे के लिए हमजा से वलीहद (युवराज) का दर्जा छिन लिया था।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाही परिवार के सदस्य शरीफ हसन बिन जैद और पूर्व शाही सलाहकार बसीम अवादाल्लाह राजद्रोह और भड़काने का आरोपों का सामना करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें