लाइव न्यूज़ :

भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा को राष्ट्रपति बाइडन ने शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया

By भाषा | Updated: December 24, 2022 09:52 IST

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लक्ष्मी मित्तल साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में विशेषज्ञ और मशहूर वकील रौनक डी देसाई ने कहा, राजदूत वर्मा विदेश विभाग में दूसरे नंबर के अधिकारी बनने के लिए एकदम योग्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन ने शुक्रवार को रिचर्ड वर्मा के नामांकन की घोषणा की थी।रिचर्ड वर्मा ओबामा प्रशासन के दौरान विधायी मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले रिचर्ड अमेरिकी सीनेटर हैरी रीड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी वकील एवं राजनयिक रिचर्ड वर्मा को एक शीर्ष कूटनीतिक पद के लिए नामित किया है। वर्मा (54) अभी मुख्य विधि अधिकारी और मास्टरकार्ड में हेड ऑफ ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हैं। अगर सीनेट उनके नाम पर मुहर लगाती है तो वह प्रबंधन एवं संसाधनों के उप विदेश मंत्री पद पर तैनात होंगे जिससे वह विदेश विभाग में शीर्ष पद पर तैनात होने वाले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं रिचर्ड वर्मा

बाइडन ने शुक्रवार को वर्मा के नामांकन की घोषणा की थी। वह 16 जनवरी 2015 से 20 जनवरी 2017 तक भारत में अमेरिका के राजदूत भी रहे। रिचर्ड ओबामा प्रशासन के दौरान विधायी मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले वह अमेरिकी सीनेटर हैरी रीड के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

वर्मा विदेश विभाग में दूसरे नंबर के अधिकारी बनने के लिए एकदम योग्यः  मशहूर वकील रौनक डी देसाई

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लक्ष्मी मित्तल साउथ एशिया इंस्टीट्यूट में विशेषज्ञ और मशहूर वकील रौनक डी देसाई ने कहा, ‘‘राजदूत वर्मा विदेश विभाग में दूसरे नंबर के अधिकारी बनने के लिए एकदम योग्य हैं। उनके अनुभव और दूरदृष्टि की व्यापकता उन्हें दुनियाभर में अमेरिकी हितों और मूल्यों को बढ़ावा देने तथा उनकी रक्षा करने में एक शक्तिशाली नेता बनाती है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल