लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन से हुई फिर गलती, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'व्लादिमीर' कहकर किया संबोधित, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2023 13:30 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान फिसलते दुनिया ने कई बार देखा है। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वे यूक्रेन के राष्ट्रपति को व्लादिमीर कहकर संबोधित करते हैं।

Open in App

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की से बात करते हुए उन्हें व्लादिमीर कहकर संबोधित करते हैं।

बाइडन की यह टिप्पणी लिथुआनिया के विनियस में वार्षिक नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान आई, जिसके एक दिन बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी और फिर तुरंत इससे पीछे भी हट गए।

बाइडन ने लिथुआनियाई राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'व्लादिमीर और मैं...।' हालांकि कुछ ही सेकेंड में अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी गलती का अहसास हो गया।

बाइडन ने इसके बाद खुद को सही करते हुए कहा, 'जब मैं यूक्रेन में था और जब हम अन्य स्थानों पर मिले थे, तब जेलेंस्की और मैंने इस बारे में बात की थी कि हम किस तरह की गारंटी दे सकते हैं।' बाइडन के ये बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि 'वलोदोमिर' और 'व्लादिमीर' एक ही नाम के अलग-अलग रूप हैं। उन दोनों का अर्थ है 'विश्व का शासक', या 'शांति का शासक'। यह पहली बार नहीं था कि बाइडेन ने यूक्रेन से संबंधित गलत बयान दिया हो।

बाइडन ने अपने 2022 स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान गलती से "यूक्रेनी" को "ईरानी" कह दिया था। उन्होंने कहा था, 'पुतिन कीव को टैंकों से घेर सकते हैं, लेकिन वह कभी भी ईरानी लोगों के दिल और आत्मा को जीत नहीं पाएंगे।'

अभी पिछले महीने ही बिडेन ने 12 घंटे में दो बार यूक्रेन की जगह इराक का नाम लिया था। एक अवसर पर, उन्होंने व्हाइट हाउस के लॉन में संवाददाताओं से कहा कि "पुतिन स्पष्ट रूप से इराक में युद्ध हार रहे हैं।"

टॅग्स :जो बाइडनवोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल