लाइव न्यूज़ :

Joe Biden celebrates Diwali White House: ‘व्हाइट हाउस’ में दीपावली धूम?, राष्ट्रपति बाइडन के साथ 600 से अधिक भारतीय-अमेरिकी शामिल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 11:49 IST

Joe Biden celebrates Diwali White House: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और बाइडन की पत्नी डॉ. जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली समारोह की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए इसका बहुत महत्व है। 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी शामिल हुए।

Joe Biden celebrates Diwali White House: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास) में दिवाली समारोह का आयोजन किया जिसमें देश भर के सांसदों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों समेत 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। बाइडन ने ‘व्हाइट हाउस’ के ‘ईस्ट रूम’ में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर मुझे ‘व्हाइट हाउस’ में अब तक के सबसे बड़े दिवाली समारोह की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है। मेरे लिए इसका बहुत महत्व है।

 

सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के तौर पर दक्षिण एशियाई अमेरिकी मेरे स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे हैं।’’ चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और बाइडन की पत्नी डॉ. जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। बाइडन के भाषण से पहले अमेरिकी सर्जन जनरल वाइस एडमिरल विवेक एच. मूर्ति, सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘इंडियन-अमेरिका यूथ एक्टिविस्ट’ श्रुति अमूला ने भी समारोह को संबोधित किया।

 

इस दौरान सुनीता ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश भेजा। व्हाइट हाउस के ‘ब्लू रूम’ में औपचारिक रूप से दीया जलाते हुए बाइडन ने कहा कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है।

टॅग्स :दिवालीअमेरिकाजो बाइडनUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल