लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर बढ़ती गैस और खाद्य कीमतों के लिए बाइडेन ने पुतिन को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2022 13:27 IST

रूस और यूक्रेन युद्ध को 38 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच ट्वीट करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वैश्विक स्तर पर गैस और खाद्य कीमतों में उछाल के लिए रूसी व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइडेन ने हाल-फिलहाल में रणनीतिक भंडार से छह महीने तक प्रतिदिन 10 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करने का आदेश दिया था।रूस और यूक्रेन युद्ध को 38 दिन पूरे हो चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वैश्विक स्तर पर गैस और खाद्य कीमतों में उछाल के लिए रूस के व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया है। इस मुद्दे पर बाइडेन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण ने दुनिया भर में गैस की कीमतों और खाद्य कीमतों को बढ़ा दिया है। इससे निपटने में मदद करने के लिए कल मैंने अपने सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व से अगले छह महीनों के लिए प्रतिदिन एक मिलियन बैरल प्रतिदिन जारी करने को अधिकृत किया।"

मालूम हो, बाइडेन ने हाल-फिलहाल में रणनीतिक भंडार से छह महीने तक प्रतिदिन 10 लाख बैरल कच्चा तेल जारी करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में व्हाइट हाउस ने बीते गुरुवार को कहा था कि यूक्रेन में सैन्य आक्रमण के कारण रूस पर अमेरिका समेत कई देशों के आर्थिक प्रतिबंधों से कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। कीमतों में कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बाइडन ने तेल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लिए अपने प्रशासन की योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए इस संबंध में यह घोषणा की थी। 

बता दें कि बाइडेन ने ये घोषणा तब की जब रूस और यूक्रेन युद्ध को 38 दिन पूरे हो चुके हैं। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। वहीं, यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यही नहीं, इस युद्ध की वजह से रूस काफी अलग-थलग पड़ गया है, जबकि संयुक्त राष्ट्र में भी यूक्रेन संकट को लेकर को स्तर की बैठकें हो चुकी हैं। मगर रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादजो बाइडनव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल