लाइव न्यूज़ :

Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: 640 मिलियन डॉलर का तलाक!, दो साल में मन भरा?, 2022 में शादी और 2024 में तलाक, ‘बेनिफर’ हो रहे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2024 11:43 IST

Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक से तलाक लेने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देJennifer Lopez-Ben Affleck divorce: खूब सुर्खियां बटोरने के बाद फैसला किया है।Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: प्रशंसक प्यार से ‘बेनिफर’ कहते थे।Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: 2022 में शादी की और 2024 में अलग हो रहे हैं।

Jennifer Lopez-Ben Affleck divorce: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित जोड़ी में से एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक अलग होने का फैसला किया है। 2022 में शादी की और 2024 में अलग हो रहे हैं। दो साल में ही मन भर गया। इस खबर की पुष्टि लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट ने की, जहां जेनिफर लोपेज ने अपनी शादी को खत्म करने के लिए अर्जी दी। दो दशक के रिश्ते में रहने और खूब सुर्खियां बटोरने के बाद फैसला किया है। हॉलीवुड के ‘पावर कपल’ कहलाने वाले इस जोड़े को उनके प्रशंसक प्यार से ‘बेनिफर’ कहते थे। 640 मिलियन डॉलर का तलाक हो रहा है?

लोपेज ने मंगलवार को लॉस एंजिलिस में तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि लोपेज ने लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में मंगलवार को याचिका दायर की। सबसे पहले टीएमजेड वेबसाइट ने यह खबर दी थी। इसमें कहा गया था कि लोपेज ने बेन से अलग होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 दर्ज करायी है।

उन्होंने विवाह पूर्व किसी समझौते का उल्लेख नहीं किया है। वर्ष 2000 की शुरुआत में मुलाकात होने, एक-दूसरे से प्यार करने और सगाई करने के बाद यह दंपति अलग हो गया था। लेकिन लोगों को हैरत में डालते हुए वे दो दशक बाद फिर से एक हुए और 2022 में शादी की। उन्होंने 2003 में आयी ‘‘गिगली’’ और 2004 में ‘‘जर्सी गर्ल’’ फिल्म में एक साथ काम किया। दोनों के इससे पहले वैवाहिक संबंध थे।

बेन एफ्लेक (52) ने जेनिफर गार्नर से 2005 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। उन्होंने 2018 में तलाक ले लिया था। लोपेज (55) पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने पहले ओजानी नोआ (1997-1998) से और क्रिस जुड (2001-2003) से शादी की थी। उन्होंने और गायक मार्क एंथनी ने 2004 में शादी की थी और दोनों के 14 साल के जुड़वां बच्चे हैं।

टॅग्स :HollywoodअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट