लाइव न्यूज़ :

न्यूट्रीनो की खोज करने वाले जापान के नोबेल विजेता कोशिबा का निधन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:36 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

तोक्यो, 13 नवंबर (एपी) सूक्ष्म कण न्यूट्रीनों की मौजूदगी को साबित करने के लिए 2002 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार के सह विजेता जापान के खगोल भौतिकविद् मासातोशी कोशिबा का निधन हो गया। वह 94 साल के थे।

तोक्यो विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित प्रोफेसर कोशिबा का बृहस्पतिवार को तोक्यो के एक अस्पताल में निधन हो गया। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।

कोशिबा ने सूर्य से निकलने वाली न्यूट्रीनो किरणों को लेकर परीक्षण के लिए विशालकाय भूमिगत कक्ष तैयार किया था। कोशिबा को दो अन्य वैज्ञानिकों - पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डों गियाकोनी के साथ यह पुरस्कार मिला था।

कोशिबा मध्य जापान में पहाड़ियों के बीच बनाए गए कामिओकांदे न्यूट्रीनो डिटेक्टर में काम करते थे। उन्होंने न्यूट्रीनो की मौजूदगी की पुष्टि की और डेविस के काम को आगे बढ़ाया और ब्रह्मांड में सुपरनोवा विस्फोट से निकलने वाले न्यूट्रीनो कणों का भी पता लगाया। उनकी खोज के कारण आगे कई और आविष्कार हुए। कोशिबा के ही छात्र ताकाकी कजिता को 2015 में भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अध्ययन में न्यूट्रीनो के द्रव्यमान का पता लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा