लाइव न्यूज़ :

देश भर में कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू आपातकाल खत्म करेगा जापान

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:33 IST

Open in App

तोक्यो, 28 सितंबर (एपी) जापान की सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू आपातकाल को बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया जाएगा ताकि अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने मंगलवार को कहा कि आपातकाल गुरुवार को समाप्त हो जाएगा और वायरस प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम किया जाएगा "ताकि वायरस की उपस्थिति के बावजूद दैनिक जीवन फिर से शुरू हो सके।"

उन्होंने कहा कि सरकार अधिक अस्थायी कोविड--19 उपचार केंद्र बनाएगी और भविष्य में किसी भी प्रसार से निपटने की तैयारी के लिए टीकाकरण जारी रखेगी।

सुगा ने कहा कि सरकार के अधिकारी वैक्सीन पासपोर्ट और वायरस परीक्षण जैसी अन्य योजनाएं भी शुरू कर रहे हैं।

इस रियायत के बाद, जापान छह महीनों से ज्यादा वक्त में पहली बार आपातकाल की जरूरतों से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

अप्रैल से प्रभावी, जापान में आपातकाल की मौजूदा स्थिति को बार-बार बढ़ाया गया और विस्तारित किया गया। उपायों को लेकर सार्वजनिक हताशा एवं निराशा के बावजूद, जापान ने कोविड-19 से लगभग 16.9 लाख मामले और 17,500 मौतें दर्ज करते हुए और अधिक प्रतिबंधात्मक लॉकडाउन से बचने में कामयाबी हासिल की है।

आपातकाल में मुख्य रूप से रेस्तरां और बार के लिए अपने घंटे कम करने और शराब नहीं परोसने के अनुरोध शामिल थे। तोक्यो, ओसाका, ह्योगो और क्योटो के गवर्नरों ने कहा है कि वे वायरस की स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए उन अनुरोधों पर विचार करने की योजना बना रहे हैं।

संक्रमण की एक और लहर को रोकने की आवश्यकता को संतुलित करते हुए जापान सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए उत्सुक है। सरकार पर अगले दो महीने में संसदीय चुनावों से पहले एक प्रभावी वायरस रणनीति बनाए रखने का दबाव है। सत्तारूढ़ पार्टी इस हफ्ते के अंत में सुगा के स्थान पर किसी और का चयन कर सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में जिन भोजनालयों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जल्दी बंद करने का अनुरोध किया गया है उन्हें धीरे-धीरे सामान्य घंटों के अनुरूप काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए जब तक अधिकारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को सुदृढ़ कर रहे हैं।

सरकार के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार ने संवाददाताओं से कहा, “आपातकाल हटाने का मतलब यह नहीं है कि हम 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं।”

उन्होंने प्रसार बढ़ने की किसी भी आशंका के मद्देनजर तुरंत नियंत्रण कड़े करने की अधिकारियों से अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब