लाइव न्यूज़ :

जापान ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘आपात’ कदम उठाए

By भाषा | Updated: August 20, 2021 11:33 IST

Open in App

तोक्यो, 20 अगस्त (एपी) जापान के ज्यादातर इलाकों में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैसले से रोकने के लिए शुक्रवार को ‘‘आपातकाल’’ लागू किया गया तथा साथ ही कुछ इलाकों में ‘‘अर्द्ध-आपातकाल’’ लागू किया गया। हालांकि इसे लेकर चिंता बनी हुई है यह कितना प्रभावी साबित होगा। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गयी है और अस्पतालों द्वारा मरीजों को लौटाए जाने की शिकायतें आ रही है। यह आपातकाल 12 सितंबर तक लागू रहेगा और रेस्त्रां तथा बार से रात आठ बजे तक काम बंद करने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 25,146 नए मामले आए। इस हफ्ते संक्रमण के औसतन 20,307 मामले आए। सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में आपातकाल तोक्यो और ओकीनावा समेत 13 इलाकों तक बढ़ाने का फैसला किया था जो पहले छह इलाकों में लगा हुआ था। अर्द्ध-आपातकाल 16 इलाकों में लागू है यानी कि जापान की दो तिहाई आबादी पाबंदियों में है। जापान में करीब 40 प्रतिशत वयस्कों को पूरी तरह टीका लग चुका है। करीब 15,500 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

स्वास्थ्यCancer Risk: नदी-नालों के किनारे रहने वालों को कैंसर का खतरा अधिक, ICMR की रिपोर्ट में खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल